Nikki Tamboli : बचपन से ही अभिनय की शौक रखने वाली निक्की तंबोली एक मौडल और अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु, तमिल सिनेमा और हिंदी टीवी में काम कर रही हैं. हालांकि उन्हें अभिनय क्षेत्र में कामयाबी आसानी से नहीं मिली, लेकिन रियलिटी शो 'बिग बौस 14' उन की सब से अधिक कामयाब शो रही, जिस में वे सैकंड रनरअप रह कर काफी सुर्खियां बटोरी.
'बिग बौस' में उन्होंने जिस तरह के प्रदर्शन किए, उस से काफी लोग इंप्रैस तो हुए, लेकिन कैरियर में उन्हें इस का नुकसान भुगतना पड़ा.
एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि 'बिग बौस' में कामयाबी के बाद उन्हें रिजैक्शन का अधिक सामना करना पड़ा.
उन्होंने कभी इस बात पर ध्यान नहीं दिया, क्योंकि वे नहीं चाहती थीं कि वे जब भी फ्री रहें, इन सारी बातों की वजह से उन्हें डिप्रैशन का सामना करना पड़े.
परिवार का मिला साथ
उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के साथ काफी समय बिताया और तभी इस समस्या से उबर भी पाईं. आज अभिनेत्री निक्की इंडियन ऐंटरटेनमैंट इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बना ली है. उन की ग्लैमरस छवि ही उन्हें रिएलिटी शोज, म्यूजिक वीडियोज और अन्य कई प्रोजैक्ट्स में कामयाबी दिलाती है.
आगे उन का लक्ष्य बौलीवुड इंडस्ट्री में एक मजबूत कैरियर स्थापित करना है.
