Sneakers : कुछ समय पूर्व तक पैरों में केवल चमड़े या कपड़े के जूते ही मुख्य रूप से पहने जाते थे. चमड़े के जूते डेली वियर में और स्पोर्ट्स शूज को खेलते या कोई खेल गतिविधि करते समय पहना जाता था पर आजकल जूतों की बाजार में भरमार हैं, जहां दैनिक जीवन की प्रत्येक गतिविधि के लिए अलगअलग जूते हैं. इन की कीमतें भी हजार से ले कर लाखों तक हैं.

इन्हीं में से एक स्नीकर आजकल के युवाओं की पहली पसंद और स्टाइल स्टेटमैंट है. कंफर्टेबल, रंगों और डिजाइन वाले स्नीकर्स अच्छीखासी कीमत वाले होते हैं. इन स्नीकर्स की खासियत है कि आप इन्हें कस्टमाइज भी करवा सकते हैं. ये आमतौर पर चमड़े, कैनवास और सुएड मैटीरियल से बने होते हैं. अन्य शूज की अपेक्षा इन्हें अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता होती है.

यदि आप भी स्नीकर्स का उपयोग करते हैं, तो निम्न टिप्स बहुत काम के साबित होंगे :

प्रोडक्ट डिटेल देखें

प्रत्येक स्नीकर पर उस की प्रोडक्ट डिटेल लिखी रहती है कि वे किस मैटीरियल से बने हैं ताकि आप उस के अनुसार ही उन की साफसफाई कर सकें.

धूलमिट्टी साफ करें

सब से पहले आप स्नीकर की धूलमिट्टी को आपस में हलके से रगड़ कर साफ कर दें. आप इस के लिए किसी नर्म कपड़े और सौफ्ट ब्रश का प्रयोग भी कर सकते हैं. इस से आप को स्नीकर पर लगे दागधब्बे आसानी से नजर आने लगेंगे और फिर आप को सफाई करने में आसानी रहेगी.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...