Relationship Tips : निधी दिखने में जितनी खूबसूरत थी, पढ़ने में उतनी ही तेज थी. उस का सपना डाक्टर बनने का था. कुछ महीनों पहले ही मैडिकल कालेज में उस ने ऐडमिशन लिया था. कालेज में उस के कई लड़के दोस्त बने. उन लड़कों में रोहन निधी से कम बात करता था, निधी भी उसे नजरअंदाज ही करती थी.
एक दिन ब्लैक जिंस और व्हाइट टीशर्ट में रोहन बहुत ही हैंडसम दिखाई दे रहा था। पहली बार निधी का दिल रोहन को देख कर जोर से धड़का. उसे समझ नहीं आ रहा था कि रोहन को देख कर उसे क्या हो रहा है. फिर उस ने खुद को संभाला और अपनी नजरें हटा लीं. रातभर निधी के सामने बारबार रोहन का चेहरा सामने आ रहा था.
वह सोच रही थी कि वह रोहन को कैसे प्रपोज कर सकती है, उस ने तो सुना था कि सिर्फ लड़के ही लड़कियों को प्रपोज करते हैं. निधी अपनी रूममेट सुमन से अपने दिल की बातें शेयर की. सुमन ने उसे समझाया कि अगर रोहन को पसंद करती हो, तो तुम उसे प्रपोज कर सकती हो, लड़कियां भी लड़कों को प्रपोज करती हैं, अब वह जमाना गया जिस में सिर्फ लड़के ही अपने रिश्ते की बात करते थे.
