Divorce : अकसर पतिपत्नी दोनों के बीच जब आपसी सहमति नहीं बनती या फिर किसी और वजह के चलते जब साथ रहना नामुमकिन हो जाता है, तो ऐसे में कपल कानूनी तौर पर अलग हो जाते हैं और तलाक ले लेते हैं. कभीकभी तलाक लेने वाले कपल के बीच फिर से रिश्ते ठीक होने लगते हैं और वे दोबारा शादी करने की सोचते हैं. लेकिन उन के मन में कई सवाल होते हैं कि क्या ऐसा किया जा सकता है? ऐसा करना कितना सही रहता है? और ऐसा करते समय किन बातों का खयाल रखें? वगैरह.
हाल ही में पूजा और विनय की जिंदगी की कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. दरअसल, यह एक आम सी अरैज्ड मैरिज थी. 2012 में बनारस में शादी हुई. लेकिन शादी के सिर्फ 6 महीने बाद ही रिश्ते में दरार आने लगी. न झगड़ा था, न गालीगलौच, न ही मारपीट…बस, सोच और संस्कारों के बीच ऐसा फासला था, जो हर दिन बढ़ता चला गया.
आखिरकार 2018 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया.कानूनी तौर पर तलाक हो गया.पूजा पटना लौट आई, विनय गाजियाबाद में अकेले रह गए. लगा कहानी यहीं खत्म हो गई. लेकिन जिंदगी ने अभी आखिरी अध्याय लिखा ही नहीं था.
2023 की शुरुआत में पूजा को खबर मिली कि विनय को भयानक हार्ट अटैक आया है. हालत इतनी गंभीर थी कि बायपास सर्जरी जरूरी थी. पूजा चाहती तो मुंह मोड़ सकती थी. आखिर अब कोई रिश्ता नहीं बचा था. लेकिन उस ने ऐसा नहीं किया. वह सबकुछ छोड़ कर गाजियाबाद पहुंच गई. करीब ढाई महीने तक आईसीयू के बाहर रातें बिताईं और विनय की एक छोटे बच्चे की तरह देखभाल की.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
गृहशोभा सब्सक्रिप्शन के फायदे
- गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
- 2000+ फूड रेसिपीज
- 6000+ कहानियां
- 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल
गृहशोभा सब्सक्रिप्शन के फायदे
- 24 प्रिंट मैगजीन + मोबाइल पर पढ़ने की सुविधा
- डिजिटल सब्सक्रिप्शन के बेनिफिट्स
- गृहशोभा इवेंट्स का फ्री इन्विटेशन
