Handling kids fights : "यह देखो इस ने मुझे मारा", "यह देखो, इस ने मेरा खिलौना तोड़ दिया..." जैसी छोटीछोटी बात कभीकभी मारामारी तक भी पहुंच जाती है और भाईबहन की लड़ाई में बच्चे चोटिल भी हो जाते हैं. लेकिन बच्चों का झगड़ा पेरैंट्स के लिए मुसीबत बन जाता है. अगर पेरैंट्स एक बच्चे के व्यवहार को सही कह दें और दूसरे को गलत, तो उस में भी उन के लिए मुश्किल है क्योंकि इस से एक बच्चे का दिल टूट सकता है.

घरपरिवार में बच्चों के बीच झगड़ा न हो और वे शांति से रहें, इस के लिए पेरैंट्स को कुछ खास बातों का खयाल रखना चाहिए :

पेरैंट्स भी तो कहीं अपने भाईबहनों से नहीं झगड़ रहे

9-10 साल के मासूम बच्चे को मालूम है कि मेरी मां अपने भाई से लड़ रही है. मेरी बुआ मेरे पिताजी से लड़ रही है. पहले मैं बुआ के घर खूब जाता था, खूब खेलता था अब पिताजी ने मना कर दिया. वह अपने पेरैंट्स से कहता है कि बुआ, मामा अब घर क्यों नहीं आते? शुरूशुरू में मामा, बुआ बहुत प्यार करते हैं फिर अचानक से गायब हो गए वगैरह बातें बच्चों को समझ आती है. उन्हें पता है कि मेरे मातापिता अपने भाईबहन से लड़ते हैं और फिर बात नहीं करते. धीरेधीरे यह सब बातें बच्चों के व्यवहार में भी आने लगती है. वे भी अपने सिबलिंग से लड़ने लगते हैं और इस के जिम्मेदार मातापिता ही होते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...