TV serial controversy : टीवी की टीआरपी क्वीन कहलाने वाली एकता कपूर का कलर्स चैनल पर प्रसारित सीरियल 'नागिन 7' जल्द ही बंद होने जा रहा है. इस के पीछे सब से बड़ी वजह इस की कमजोर कहानी और कम टीआरपी है. साथ ही इस बार नागिन शो को दर्शक नहीं मिल रहे, जिस के चलते खुद एकता कपूर ने इंस्टा स्टोरी में 'नागिन 7' बंद होने की खबर को ले कर घोषणा की.
दर्शकों ने नकारा
अपनी इस खबर के तहत एकता कपूर ने पूरी ईमानदारी से 'नागिन 7' को ले कर टीआरपी की कमी के बारे में बताया है. अपनी इंस्टा स्टोरी में एकता कपूर ने पिछले 7 जून को अपने जन्मदिन के दिन 'नागिन 7' का आखिरी एपिसोड प्रसारित करने की घोषणा की थी, इस आश्वासन के साथ कि भले ही किन्हीं कारणों से 'नागिन 7' बंद हो रहा है लेकिन जल्द ही वे एक नए शो के साथ वापसी करेंगी.
इस तरह की और वीडियो देखने के लिए गृहशोभा के चैनल को सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/shorts/tuQDQqDm4QU?si=IkmDGQbXnn4w4mh-
खबरों की मानें तो एकता कपूर अपना नया शो 'बिग बॉस 19' से मशहूर प्रतियोगी तान्या मित्तल के साथ नया शो ले कर आ रही हैं.
घिसिपिटी कहानी
बहरहाल 'नागिन 7' की नागिन ऐक्ट्रैस प्रियंका चाहर चौधरी के लिए यह जरूर दुख की खबर है कि शो बंद हो रहा है, लेकिन इस बार 'नागिन 7' की कमजोर कहानी और घिसीपिटी मेकिंग के चलते दर्शकों ने जरूर इस शो के बंद होने की खबर पर राहत की सांस ली है.
