Home decor trends : घर को सुंदर बनाने की बात हो तो हम दीवारों, फर्नीचर और सजावटी सामान पर ध्यान देते हैं लेकिन क्या आप ने कभी सोचा है कि खिड़कियों की सजावट भी घर की खूबसूरती में बड़ा रोल निभाती है? पहले जहां हर घर में रंगबिरंगे परदे नजर आते थे वहीं अब उन की जगह ब्लाइंड्स तेजी से ले रहे हैं.
क्या हैं ब्लाइंड्स
ब्लाइंड्स खिड़कियों पर लगाए जाने वाले ऐसे कवर होते हैं जिन की मदद से आप रोशनी और प्राइवेसी दोनों को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं. ये देखने में बेहद मौडर्न और स्टाइलिश लगते हैं.
क्यों हैं ट्रेंड में
ब्लाइंड्स को इंस्टौल करना भी आसान है और इस्तेमाल करना भी. इसीलिए ब्लाइंड्स लोगों की पसंद बन रहे हैं. इतना ही नहीं इन्हें आप अपनी जरूरत और इच्छा के अनुसार मौडिफाई भी करा सकते हैं. इस के अलावा इन के और भी फायदे हैं:
ब्लाइंड्स किसी भी कमरे को साफसुथरा और अट्रैक्टिव लुक देते हैं. छोटे घरों में भी ये जगह को बड़ा और खुला दिखाने में मदद करते हैं.
तेज धूप हो या हलकी रोशनी, ब्लाइंड्स की मदद से आप अपनी जरूरत के अनुसार रोशनी को नियंत्रित कर सकते हैं.
परदों को बारबार धोना पड़ता है, जबकि ब्लाइंड्स को केवल एक कपड़े से साफ किया जा सकता है. इसलिए ये वर्किंग लोगों के लिए बेहतर विकल्प हैं.

कौन से ब्लाइंड्स हैं ट्रेंड में
आजकल जेब्रा ब्लाइंड्स, रोलर ब्लाइंड्स और वर्टिकल ब्लाइंड्स सब से ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं. खासकर जेब्रा ब्लाइंड्स अपनी स्टाइलिश डिजाइन और यूज के कारण काफी फेमस हैं.
रखें इन बातों का ध्यान
कमरे के रंग और थीम के अनुसार ब्लाइंड्स चुनें.
अच्छी क्वालिटी का मैटीरियल लें ताकि वे लंबे समय तक चलें. पीवीसी वुड स्लैट्स वाले ब्लाइंड्स क्लीन करने में इजी होते हैं. पौलिस्टर वाले बाहर की रौशनी अंदर आने से रोकते हैं लेकिन इन्हें वाश करना पड़ता है.
बैडरूम के लिए ब्लैकआउट ब्लाइंड्स बेहतर विकल्प हो सकते हैं.
समय के साथ घर की सजावट के ट्रेंड भी बदल रहे हैं. आज लोग केवल सुंदरता ही नहीं बल्कि सुविधा और स्मार्ट डिजाइन को भी पौर्टैंस दे रहे हैं. यही कारण है कि ब्लाइंड्स धीरेधीरे परदों की जगह लेते जा रहे हैं और मौडर्न घरों की नई पहचान बन रहे हैं. अगर आप भी अपने घर को नया और स्टाइलिश लुक देना चाहते हैं तो ब्लाइंड्स शानदार विकल्प हो सकते हैं.
