Shekhar Suman : फिल्म टीवी के प्रसिद्ध एक्टर और टीवी होस्ट शेखर सुमन एक जमाने के न सिर्फ प्रसिद्ध एक्टर रह चुके हैं जिन्होंने अभिनेत्री रेखा के साथ फिल्म उत्सव में काम किया था , बल्कि अपने टीवी शो मूवर्स एंड शेखर के जरिए टीवी इंडस्ट्री में भी धमाल मचा दिया था. शेखर सुमन के इस शो में फिल्म और राजनीति की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी , अपने इस शो में साफ सुथरी कॉमेडी पंचलाइन और वन लाइनर के जरिए शेखर सुमन लोगों का मनोरंजन करते करते काफी पॉपुलर हो गए थे ,यह शो काफी साल चला और हिट भी रहा.

जेसे जैसे समय बिता शेखर सुमन की जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आए, उनका एक बेटा आयुष बचपन में 11 साल की उम्र में दिल की बीमारी के चलते गुजर गया, वही दूसरा बेटा अध्ययन सुमन कंगना रनौत से अफेयर और अफेयर के बाद मिले धोखे और ब्रेकअप के चलते डिप्रेशन में चला गया. लेकिन जैसा कि कहते हैं लंबी रात के बाद सुबह जरूर होती है , शेखर सुमन की जिंदगी में भी बदलाव आया , शेखर ने बतौर जज कई शो होस्ट करने के बाद जैसे कॉमेडी सर्कस ,बतौर होस्ट पोल खोल आदि शो करके शेखर सुमन अपना खुद का शो शेखर टू नाइट लेकर आए और इस शो के जरिए शेखर सुमन लाइमलाइट में आ गए.

जिसके पीछे खास वजह उनका बेबाक बयान बाजी अपने शो के जरिए कड़वी सच्चाई को मजाकिया अंदाज में पेश करना, इसके अलावा मौजूदा सरकार की खिल्ली उड़ाना जैसे राम मंदिर में राम के भक्त ही खजाना लूट ले गए , इसके अलावा भी मौजूदा सरकार के कई कारनामे का खुल कर मजाक उड़ाने की वजह से जहां शेखर का शो लाइमलाइट में आ गया , वही शेखर सुमन द्वारा किए गए सरकार को लेकर मजाक मौजूदा सरकार को खटकने लगा. सूत्रों के अनुसार शेखर सुमन को शो बंद करने की धमकी मिली , और शो बंद करने की कोशिश की गई , लेकिन बावजूद इसके शेखर टस से मस नहीं हुए और लगातार अपने वन लाइनर और पंच लाइन के जरिए मौजूदा सरकार का मजाक उड़ाते नजर आए जिसका नतीजा कुछ इस तरह सामने आया .

शेखर सुमन शो से जुड़े निर्माता धर्मेश संघानी की कंपनी कलानी इम्पेक्स लिमिटेड पर ईडी ने FEMA के तहत कंपनी के खिलाफ विदेश में अघोषित संपत्ति रखने तथा अन्य अनियमितताओ के आरोपों में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम फेमा के तहत जांच शुरू कर तलाशी अभियान चला कर छापे मारी कर दी. खबरों के अनुसार ईडी से डर कर निर्माता ने अपना मोबाइल 13 मंजिल से नीचे फेक दिया . जिसे बाद में जांच अधिकारियों ने वह बरामद कर लिया. धर्मेश सिघानी शेखर सुमन से जुड़े हुए हैं वह शेखर सुमन द्वारा स्थापित फ़िल्म अकादमी के सह संस्थापक है अधिकारियों के अनुसार धर्मेश के खिलाफ, जांच जारी रहेगी अधिकारियों का आरोप है की कुछ विदेशी खरीदारों से निर्यात का पैसा प्राप्त नहीं हुआ और कंपनी ने डीलर बैंक से मंजूरी भी नहीं ली थी . ऐसे ही कई इल्जाम इडी ने शेखर सुमन से जुड़े निर्माता कंपनी पर लगाए है .

बहरहाल ये कंपनी के निर्माता का शेखर से जुड़ने का नतीजा है या कुछ और ये तो जांच पड़ताल पूरी होने के बाद शायद यही निकलेगा कि कोई गलत काम नहीं हुए क्योंकि ईडी के छापों के बाद ज्यादा मामलों में ऐसा ही होता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...