सनी देओल राजकुमार संतोषी के निर्देशन में कई सालों बाद आमिर खान प्रोडक्शन के तहत फिल्म बंटवारा लेकर आ रहे हैं जो की 14 अगस्त 2026 को रिलीज हो रही है. इस फिल्म के ट्रेलर के दौरान सनी देओल बहुत ही भावुक नजर आए और बड़े दुखी मन से आंसुओं को अपने रुमाल से पोछते नजर आए, शायद इसके पीछे खास वजह उनके पिता धर्मेंद्र की अनुपस्थित का दुख , और फिल्म के साथ भावनात्मक जुड़ाव भी हो सकता है , क्योंकि इस फिल्म में सनी देओल के बेटे करण देओल भी वैसे ही नजर आने वाले हैं , जैसे कि कभी सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र के साथ कई फिल्मों में नजर आए हैं जैसे यमला पगला दीवाना, अपने, और सल्तनत, सनी और धर्मेंद्र की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था. बटवारा में प्रीति जिंटा भी कई सालों बाद वापसी कर रही है . और ए आर रहमान का संगीत है .

फिल्म बंटवारा 1947 को लेकर सनी देओल का डर …

सनी देओल अभिनीत बंटवारा फिल्म की कहानी उस दर्द को बयां करती है जब 1947 में देश का बटवारा हुआ था और कई लोगों को अपना घर अपना देश छोड़कर दूसरे देश जाना पड़ा था ,खुद सनी देओल की दादी ने भी इस दर्द को महसूस किया था ,जिसका जिक्र सनी देओल ने किया है.

इसी बात को मद्दे नजर रखते हुए फिल्म में एक ऐसी मां को दर्शाया गया है जो अपना घर छोड़ने को नहीं तैयार है और उसे जबरदस्ती उसके ही घर से निकालने के लिए प्रताड़ित किया जाता है, मां के किरदार में शबाना आज़मी नजर आएगी.

फिल्म की कहानी बटवारा और देश के लोगों के घर से बिछड़ने के दर्द पर केंद्रीत है , लेकिन सनी देओल को डर है कि आजकल के माहौल को देखते हुए ,सांप्रदायिकता का डंका बजाने वाले विरोधी इस फिल्म को हिंदू मुसलमान के भेदभाव में ना फसा दे. जिसकी वजह से फिल्म को नुकसान पहुंचे .

सनी देओल नहीं चाहते कि बंटवारा फिल्म को हिंदू मुस्लिम राइट्स का नाम देकर फिल्म की कहानी के साथ खिलवाड़ किया जाए, लिहाजा ट्रेलर लॉन्च के दौरान सनी देओल ने मीडिया से खास तौर पर अपील की कि बंटवारा 1947 फिल्म एक पारिवारिक फिल्म है जिसमें ना तो हिंसा है और ना ही कोई अश्लीलता, इस फिल्म को परिवार के साथ बैठकर आसानी से देखा जा सकता है. फिल्म की कहानी का उद्देश्य बंटवारे के दर्द को प्रदर्शित करना है, इसलिए बंटवारा 1947 पूरे दर्शक अपने परिवार के साथ आकर देखेंगे तो सनी देओल को बहुत खुशी होगी .

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...