ईशा मलकानी
स्ट्रैपलेस डैनिम क्रौप टौप को हाईवेस्ट वाइडलेग जींस के साथ पेयर किया गया है, जो कैजुअल और ट्रैंडी लुक देता है. बड़े हूप ईयररिंग्स और सौफ्ट ग्लैम मेकअप इस आउटफिट को और स्टाइलिश बना रहे हैं.

पाखी गाध
व्हाइट नौटेड शर्ट को स्टडडिटेल ब्लैक बिकिनी बौटम के साथ स्टाइल किया गया है, जो बोल्ड और बीचवाइब्स वाला लुक देता है. ब्राउन काउबौय हैट और स्टेटमैंट नेकपीस इस लुक में वैस्टर्न टच जोड़ रहे हैं.

मुसकान चनाना
औफशोल्डर डिजाइन वाली व्हाइट मिनी ड्रैस बेहद ग्रेसफुल और फैमिनिन लुक दे रही है. हलके एम्बेलिशमैंट्स, सौफ्ट कर्ल्स और मिनिमल ऐक्सेसरीज इस आउटफिट की खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं.
सहर बाम्बा
औलिव ग्रीन रफल ड्रैस का फ्लोई सिल्हूट और डीप नेकलाइन इसे बेहद स्टाइलिश बनाते हैं. सौफ्ट मेकअप और खुले बाल इस लुक को फ्रैश और एलिगेंट फिनिश दे रहे हैं.

मेधा शंकर
ब्लैक स्ट्रैपलेस गाउन के साथ जुड़ा लंबा शीयर ड्रेप इस आउटफिट को रौयल और ड्रामैटिक लुक देता है. स्टेटमैंट हील्स और क्लीन हेयरस्टाइल पूरे लुक को रैडकार्पेट रैडी बना रहे हैं.
कुशा कपिला
ब्लैक फिटेड टौप और मैचिंग मिडी स्कर्ट का यह कोऔर्ड सैट मौडर्न और चिक लुक देता है. स्कर्ट पर लगे रैड रिबन डिटेल्स आउटफिट में एक यूनिक और फैशनेबल एलिमैंट जोड़ते हैं.
