Tank Top Fashion : टैंक टौप की सब से बड़ी खासीयत यह है कि यह हर तरह की बौडी शेप पर अच्छा लगता है. यह कौलरबोन को खूबसूरती से हाइलाइट करता है, जिस से गरदन लंबी और सुडौल दिखती है. वैसे टैंक टौप की यूएसपी इस की नैक और शोल्डर की डिजाइन ही होती है, इसलिए इस के साथ हाई पोनीटेल, मैसी बन या टौप नौट बनाएं ताकि आप के गले की डिजाइन साफ दिखे.
आइए, जाने टैंक टौप किसकिस तरह के आते हैं:
राउंड नैक टैंक टौप
राउंड नैक डिजाइन वाले टैंक टौप काफी स्टाइलिश लगते हैं. इन में स्लीवलैस हाथ और भी सुंदर लगते हैं. इस के साथ जींस या फिर लौंग स्कर्ट काफी इन है. यह ज्यादातर प्लेन टीशर्ट वाली डिजाइन में आते हैं जो देखने में स्पैगिटी जैसे लगते हैं, इसलिए हर तरह की ड्रैस के साथ अच्छे लगते हैं. इस के साथ श्रग भी पहना जा सकता है. इस के साथ सनग्लास लगे हुए बड़े अच्छे लगते हैं.
बेरी बर्ड स्टाइलिश स्लीवलैस टैंक टौप
यह एक स्पैशल रिब्ड (वर्टिकल धारियों वाले) बुनाई के कपड़े से बना होता है जो स्लिम फिट होता है और बौडी को बहुत अच्छी शेप देता है. साधारण गोल गले से हट कर इस का गला स्क्वेयर शेप होता है. यह क्रौप लैंथ (कमर से थोड़ा ऊपर) में आता है. जो हाईवेस्ट जींस, ट्राउजर्स या शौर्ट्स के साथ बेहद मौडर्न लुक देता है. बेरी बर्ड के एक सौलिड रिब्ड टैंक टौप को डैड जींस या मौम जींस के साथ पहनें, ऊपर से एक पतली ओपन शर्ट (जैसे चैक्ड या व्हाइट शर्ट) पेयर करें और स्नीकर्स पहनें.
इस के फैब्रिक काफी स्ट्रैचेबल और आरामदायक होते हैं, इसलिए आप इन्हें जौगर्स या जिम लैगिंग्स के साथ वर्कआउट के दौरान भी कैरी कर सकती हैं. यह गरमियों के मौसम में न सिर्फ आप को कूल दिखा सकता है बल्कि ट्रेंडी लुक देने में भी मदद कर सकता है और कौटन फैब्रिक में बना हुआ है जो हलके और त्वचा के अनुकूल मैटीरियल से बना है और गरमी के दिनों में भी आप को आरामदायक फिट दे सकता है.
यह आप को कई कलर्स में मिल जाएगा और साथ ही कई सारे साइज में आने की वजह से इसे आप अपने साइज के अनुसार चुन सकती हैं. रिब्ड स्टाइल में बने हुए टौप तो आप घूमने जाने से ले कर रोजाना पहनने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं जो आप को सब से हट कर दिखाने में मदद कर सकता है.
पैडेड टैंक टौप्स
कई बार हमारे लिए स्लीवलैस टौप पहनना इसलिए मुसीबत भरा होता है क्योंकि उस में से ब्रा की स्टैप दिखती है, इसलिए कहीं बाहर जाने पर हमारा ध्यान ब्रा की स्टैप पर होता है कि कहीं वह दिख न जाए. हम स्टैप को कई बार टौप से पिनअप भी करती हैं ताकि वह न दिखे. मगर इस से टौप का लुक खराब होता है. पैडेड टैंक टौप्स इनर वियर की इसी परेशानी से बचने के लिए बैस्ट है. इस के साथ ब्रा पहनने की जरूरत नहीं है. यही वजह है कि इन दिनों पैडेड टैंक टौप्स बहुत ट्रेंड में हैं. ये मार्केट में न्यूड, ब्लैक और व्हाइट जैसे बेसिक कलर्स में आसानी से मिल जाते हैं.
रेसरबैक टैंक टौप
इस में पीछे की तरफ (कंधों के बीच) वी आकार या टी आकार की डिजाइन होती है. यह जिम और स्पोर्ट्स के लिए सब से बेहतरीन माना जाता है. यानी इस के पीछे के स्ट्रैप्स अंगरेजी के ‘टी’ या ‘वाई’ आकार में बीच में आ कर मिलते हैं, जिस से कंधे और स्कैपुला (पीठ की हड्डी) पूरी तरह फ्री रहते हैं.
यह वर्कआउट और स्पोर्ट्स के लिए सब से बैस्ट माना जाता है. हलके फैब्रिक के रेसरबैक टौप को लूज फिटिंग ट्राउजर्स या कार्गो पैंट के साथ पहनें और साथ में एक स्टाइलिश कैप लगाएं. यह बहुत ही आरामदायक और कूल ट्रैवलिंग लुक देता है. एक नियोन या ब्राइट कलर का रेसरबैक टैंक टौप लें और उसे डिस्ट्रैस्ड (फटी हुई) जींस या डैनिम शौर्ट्स के साथ पेयर करें. ऊपर से एक डार्क कलर की शर्ट या डैनिम जैकेट पहनें लेकिन उसे कंधों से थोड़ा गिरा कर रखें ताकि पीछे की रेसरबैक डिजाइन साफ दिखे.
स्कूप नैक टैंक टौप
इस में गले का आकार अंग्रेजी के %% जैसा गहरा होता है. यह हर बौडी टाइप पर बहुत अच्छा लगता है. इसे अपनी पसंदीदा ब्लू या ब्लैक जींस, शौर्ट्स या कार्गो पैंट के साथ टक इन कर के पहनें. इस के साथ स्नीकर्स या फ्लैट्स बहुत अच्छे लगते हैं.
एक व्हाइट या ब्लैक स्कूप नैक टैंक टौप पहनें और उस के ऊपर कोई भी ओवरसाइज्ड चैक्ड या डैनिम शर्ट खुली छोड़ कर पहनें. यह एक बेहद ट्रेंडी और कूल लुक देता है. सेमीफौर्मल या इवनिंग लुक के लिए इसे डैनिम जैकेट, बौंबर जैकेट या फिर एक फौर्मल ब्लेजर के नीचे इनर के तौर पर पहनें. चूंकि इस का गला थोड़ा खुला और गोल होता है, इसलिए खाली गले को लुक देने के लिए आप इस के साथ लेयर्ड नैकलैस, एक प्यारा सा पैडैंट या चोकर पहन सकती हैं. यह आप के पूरे लुक को तुरंत अट्रैक्टिव बना देता है.
हौल्टर नैक टैंक टौप
इस में स्ट्रैप्स कंधों पर जाने के बजाय गले के पीछे जा कर बंधती या जुड़ती हैं. यह काफी स्टाइलिश और मौडर्न लुक देता है, जिसे पार्टी या कैजुअल आउटिंग पर पहना जा सकता है. हौल्टर नैक में कई तरह के कट्स आते हैं जैसेकि कुछ में पीछे की तरफ पूरी बैकलैस डिजाइन होती है, कुछ में पीछे से नौर्मल कवरेज होती है और कुछ में गले पर बांधने वाली डोरी होती है. -शिखा जैन द्य
