Corset Blouse : आजकल शादियों का मौसम है और ऐसे में हैवी कपड़ों और ज्वेलरी की तरफ सबका धयान जाता है लेकिन एक चीज और है जिससे आप महफ़िल की रौनक बन सकती है और वो है कॉर्सेट ब्लाउज. यह आजकल एथनिक और इंडो-वेस्टर्न फैशन में सबसे बड़े ट्रेंड्स में से एक है. विक्टोरियन स्टाइल से प्रेरित यह ब्लाउज पारंपरिक साड़ी और लहंगे को एक बेहद मॉडर्न और स्ट्रक्चर्ड रूप देता है. एथनिक और इंडो-वेस्टर्न फैशन में यह काफी ट्रेंड में है.
यह ब्लाउज क्यूँ पसंद किया जाता है-
इस ब्लाउज के अंदर बोनिंग या स्ट्रक्चर्ड कट होता है, जो कमर और ऊपरी हिस्से को साफ शेप देता है और साड़ी या लहंगे को मॉडर्न लुक देता है. इसकी वजह से लुक भी स्लिम लगता है. इससे बॉडी भी शेप में लगती है और टाइट होने के कारण कमर भी पतली लगती है.
जिन लड़कियों का पेट निकला हुआ होता है और वह अपना बेली फैट छिपाना चहिते है उनके लिए यह ब्लाउज परफेक्ट है क्यूंकि ये ब्लाउज लम्बा होता है और इसे पहनने पर पेट नहीं देखता.
यह ब्लाउज इसलिए भी पसंद किया जाता है क्यूंकि एक ही कॉर्सेट ब्लाउज को आप साड़ी, लहंगे, लॉन्ग स्कर्ट या हाई-वेस्ट पैंट के साथ भी पहन सकती हैं. मतलब ये कि यह ब्लाउज मल्टी पर्पस है एक पंथ कई काज जैसे.
कॉर्सेट ब्लाउज में कई डिजाइन आते है जैसे कि-
स्वीटहार्ट नेकलाइन कॉर्सेट-
यह कॉकटेल और रिसेप्शन के लिए सबसे लोकप्रिय है. दिल के ऊपरी हिस्से जैसा इसका घुमावदार कट गर्दन को लंबा दिखाता है और कॉलरबोन को खूबसूरती से उभारता है.यह नेकलाइन चौड़े कंधों को सॉफ्ट लुक देती है और बस्ट एरिया को बेहतर सपोर्ट व शेप प्रदान करती है. इसकी स्ट्रक्चर्ड बोनिंग कमर को स्लिम दिखाती है, जबकि स्वीटहार्ट कट पारंपरिक साड़ी या लहंगे के साथ रोमांटिक और ग्रेसफुल बैलेंस बनाता है. कंधे पूरी तरह खुले होने के कारण इसके साथ हेवी चोकर नेकलेस या स्टेटमेंट हार बेहद जंचता है. फिटिंग परफेक्ट रखने के लिए सिलिकॉन ग्रिप या बैक डोरी वाला डिजाइन चुनें. इसे हाफ स्लीव्स या एल्बो स्लीव्स के साथ बनवाकर क्लासी और रॉयल लुक पाया जा सकता है.
ब्रोकेड और सिल्क कॉर्सेट-
बनारसी या कांजीवरम साड़ी के साथ रॉ सिल्क या ब्रोकेड का कॉर्सेट ब्लाउज शाही लुक देता है. ये ब्लाउज अपने आप में इतने हैवी और रिच होते है कि इनके साथ किसी कढ़ाई या भरी काम की जरुरत नहीं होती है.
भारी कढ़ाई वाले लहंगे या हेवी बॉर्डर वाली साड़ियों के साथ रॉ सिल्क कॉर्सेट संतुलित और एलिगेंट दिखता है. रॉ सिल्क में हल्की नैचुरल चमक और टेक्सचर होता है. यह कढ़ाई (जैसे जरदोजी, आरी, सीक्विन या मिरर वर्क) के लिए सबसे बेहतरीन बेस माना जाता है. स्क्वायर नेक (चौकोर गला) और पफ स्लीव्स के साथ ब्रोकेड कॉर्सेट विंटेज महारानी लुक देता है.
पफ स्लीव्स कॉर्सेट-
विंटेज और ट्रेडिशनल टच के लिए पफ स्लीव्स वाले कॉर्सेट काफी चलन में हैं. यह विंटेज रॉयल्टी और मॉडर्न फिटिंग का सबसे खूबसूरत मेल है. कंधों पर पफ का वॉल्यूम और कमर पर कॉर्सेट की टाइट फिटिंग मिलकर एक परफेक्ट आवरग्लास शेप बनाती है.
पफ स्लीव्स बाजुओं के ऊपरी हिस्से को ढक लेती हैं और कंधों को चौड़ा दिखाती हैं, जिससे कमर अपने आप पतली नजर आती है. इसकी स्लीव्स का उभार ही इतना आकर्षक होता है कि सादी या प्लेन साड़ी के साथ भी यह ब्लाउज स्टेटमेंट पीस बन जाता है. कॉकटेल और रिसेप्शन के लिए यह इंडो-वेस्टर्न ‘ब्रिजरटन’ जैसा ड्रीमी लुक देता है.
चूंकि स्लीव्स में पहले से काफी वॉल्यूम होता है, इसलिए इसके साथ प्लेन सैटिन, शिफॉन या हल्की बॉर्डर वाली साड़ी पहनें ताकि लुक भारी न लगे. पफ स्लीव्स के साथ गले में भारी हार पहनने से बचें; इसकी जगह बड़े झुमके या चांदबाली और स्लीक बन (जूड़ा) बनाएं.
स्ट्रैपलेस या ट्यूब कॉर्सेट-
प्री-ड्रेप्ड (रेडी-टू-वेयर) साड़ियों और मॉडर्न लहंगों के साथ संगीत या पार्टी में यह बोल्ड लुक देता है. इसमें अंदर लगी बोनिंगऔर कप्स पूरे बस्ट व कमर को बिना किसी पट्टी के मजबूती से संभालते हैं, जिससे कमर काफी स्लिम दिखती है. यह प्री-ड्रेप्ड (रेडी-टू-वेयर) साड़ी, फिशकट लहंगे और घेरदार स्कर्ट के साथ इंडो-वेस्टर्न गाउन जैसा अहसास देता है.
इसमें अंदर लगी बोनिंगऔर कप्स पूरे बस्ट व कमर को बिना किसी पट्टी के मजबूती से संभालते हैं लेकिन फिर भी खरीदते या सिलवाते समय अंदर की ऊपरी किनारी पर नॉन-स्लिप सिलिकॉन टेप और पीछे की तरफ क्रिस-क्रॉस डोरी लगवाएं, ताकि डांस या चलने-फिरने पर ब्लाउज नीचे न खिसके.
यह प्री-ड्रेप्ड (रेडी-टू-वेयर) साड़ी, फिशकट लहंगे और घेरदार स्कर्ट के साथ इंडो-वेस्टर्न गाउन जैसा अहसास देता है. गला और कंधे पूरी तरह खुले होने के कारण इसके साथ हेवी चोकर नेकलेस या केवल लंबे स्टेटमेंट इयररिंग्स पहनें.
कॉर्सेट ब्लाउज के साथ क्या पहने
चौड़े घेर वाले शरारा या सिल्क प्लाजो पैंट के साथ कॉर्सेट ब्लाउज पहनें और ऊपर से एक लंबा श्रग या एथनिक जैकेट डालें.
बिना दुपट्टे के, हाई-वेस्ट फ्लेयर्ड या ए-लाइन मैक्सी स्कर्ट के साथ ब्रोकेड कॉर्सेट संगीत और मेहंदी के लिए आरामदायक रहता है.
कैजुअल पार्टी या आउटिंग के लिए आप अपने सिल्क या कॉटन कॉर्सेट को ट्राउजर या डेनिम जींस के साथ टॉप की तरह भी पहन सकती हैं.
