Air Purifier : बढ़ते प्रदूषण और जहरीली हवा के इस दौर में एयर प्यूरीफायर अब कोई लग्जरी की चीज नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन के लिए एक अनिवार्य जरूरत बन चुका है. सर्दियों में बढ़ता स्मॉग, वाहनों और पराली का धुआं, घर के अंदर की हवा को भी उतना ही खतरनाक बना देती है जितना बाहर की हवा को.
विशेष तौर पर बच्चों, बुजुर्गों, और अस्थमा या एलर्जी से पीड़ित लोगों के लिए घर की हवा को शुद्ध रखना बेहद जरूरी है. अदृश्य और सूक्ष्म कण (PM2.5 और PM10) सांस के जरिए सीधे हमारे फेफड़ों और रक्त प्रवाह में पहुंचकर गंभीर बीमारियों का कारण बनते हैं. ऐसे में, एक अच्छा एयर प्यूरीफायर घर के बंद वातावरण में ताजी, सुरक्षित और स्वच्छ हवा सुनिश्चित करता है, जिससे आप और आपका परिवार गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं और फेफड़ों के जोखिम से सुरक्षित रह सकते हैं.
एयर प्यूरीफायर किन कंपनियों के आते हैं?
भारत में अलग-अलग बजट और जरूरत के हिसाब से कई भरोसेमंद कंपनियां उपलब्ध हैं:
बजट रेंज (₹5,000 – ₹12,000): Xiaomi (Mi), Honeywell, Qubo (Hero Group), और Eureka Forbes.
मिड-रेंज (₹12,000 – ₹25,000): Philips, Coway, और Winix.
प्रीमियम रेंज (₹25,000 से ऊपर): Dyson, Blueair, और Sharp.
एयर प्यूरिफायर में ये स्टैंडर्ड चेक करें-
एयर प्यूरिफायर में दो स्टैंडर्ड होते हैं. इसमें पहला अमेरिकन ‘द एसोसिएशन ऑफ होम एप्लायंस मैन्युफैक्चरर’ (ए.एच.ओ.एस.) सर्टिफिकेशन है और दूसरा चाइनीज ‘GB/T 1880’ सर्टिफिकेशन है. ये दोनों सर्टिफिकेट एयर प्यूरिफायर के मॉडल के बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए होते हैं. खरीदते समय सर्टिफिकेशन का ध्यान रखें.
कमरे के साइज के हिसाब से लें
एयर प्यूरिफायर खरीदने से पहले ये देख लें कि आपके कमरे का साइज क्या है जिसके लिए आप एयर प्यूरिफायर लें रहें है. बड़े कमरे के लिए बड़ा और छोटे कमरे के लिए छोटा एयर प्यूरिफायर लिया जा सकता है.
वॉशेबल प्री फिल्टर लें
कुछ एयर प्यूरिफायर मॉडल में वॉशेबल प्री फिल्टर मौजूद होता है. इसलिए ऐसा एयर प्यूरिफायर चुनें, जिसमें वॉशेबल प्री फिल्टर हो. यह एयर प्यूरिफायर की लाइफ को बढ़ाता है.
फ़िल्टर के प्रकार कैसे होते है-
Pre-Filter: यह बड़े पार्टिकल्स जैसे धूल, पालतू जानवरों के बाल या परागकण (pollen) को फिल्टर करता है.
HEPA Filter: High Efficiency Particulate Air फिल्टर बेहद छोटे कणों को रोकता है.
Gas या Activated Carbon Filter: यह घर में मौजूद गंध, धुआं और दूसरी हानिकारक गैसों को दूर करने में मदद करता है.
Ionizer Filter: यह हवा में मौजूद छोटे पार्टिकल्स को Neutralize करके हवा को और क्लीन करता है.
फीचर्स कैसे होने चाहिए एयर प्यूरिफायर में वाई-फाई और मोबाइल ऐप- घर पहुंचने से 15-20 मिनट पहले आप फोन से प्यूरीफायर चालू कर सकते हैं, ताकि कमरे में आते ही साफ हवा मिले. ऐप पर बाहर और अंदर के प्रदूषण का इतिहास भी देखा जा सकता है.
वॉयस कंट्रोल और शेड्यूलिंग- Alexa या Google Assistant के जरिए बोलकर इसे चालू या बंद किया जा सकता है. टाइमर या शेड्यूल सेट करने से मशीन रात को अपने आप चालू और सुबह बंद हो जाती है.
ब्लीडीसी मोटर -यह मोटर कम बिजली खर्च करती है और लंबे समय तक बिना गर्म हुए शांत चलती है.
360-डिग्री एयर इनटेक – चारों तरफ से हवा खींचने वाले मॉडल कमरे के किसी भी कोने में रखे जाने पर तेजी से और एक समान सफाई करते हैं.
नॉइज लेवल – हमें किसी भी एयर प्यूरीफायर को खरीदने से पहले उसके मोटर के नॉइज लेवल को जरूर चेक करना चाहिए. अगर, नॉइज लेवल ज्यादा रहेगा तो आप चैन की नींद नहीं सो पाएंगे.
फिल्टर रिप्लेसमेंट इंडिकेटर- यह ऐप या डिस्प्ले पर सटीक प्रतिशत में बताता है कि फिल्टर की लाइफ कितनी बची है और उसे कब बदलना है, जिससे अंदाजा लगाने की जरूरत नहीं पड़ती.
एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर होना चाहिए – यह एक खास तरह का चारकोल फिल्टर होता है, जो हवा से बदबू, धुएं और जहरीली गैसों को हटाने का काम करता है. जहां HEPA फिल्टर धूल और परागकण जैसे ठोस कणों को रोकता है, वहीं कार्बन फिल्टर उन अदृश्य गैसों को पकड़ता है जो HEPA फिल्टर के पार निकल जाती हैं.
CADR रेटिंग कितनी है दुकानदार से पहले ये पता करें- CADR यानी क्लीन एयर डिलिवरी रेट. ये एक तरह से कार की माइलेज की तरह है. जैसे खरीदते समय आप पूछते हैं कि ये कितना माइलेज देती है, ठीक वैसे ही एयर प्यूरि.एयर प्यूरिफायर खरीदते समय दुकानदार से ये जरूर पूछें कि इसका CADR क्या है यानी यह मशीन एक घंटे में कितनी हवा साफ़ कर सकती है? यह नंबर ही तय करेगा कि आपका कमरा 30 मिनट में साफ़ होगा या 3 घंटे में भी हवा साफ़ नहीं हो पाएगी. यही वजह है कि CADR कम हुआ, तो प्यूरिफायर चलाने का भी कोई खास फायदा नहीं होगा.यह नंबर ही तय करेगा कि आपका कमरा 30 मिनट में साफ़ होगा या 3 घंटे में भी हवा साफ़ नहीं हो पाएगी. यही वजह है कि CADR कम हुआ, तो प्यूरिफायर चलाने का भी का भी कोई खास फायदा नहीं होगा. CADR रेटिंग जितनी ज्यादा होगी, एयर प्यूरीफायर उतनी जल्दी और अच्छी तरह से हवा फिल्टर करेगा.
