Solo Dating Trend : अकेला रहना और उसको एंजॉय करना भी एक कला है , वैसे तो हर उम्र में दोस्त रिश्तेदार और प्यार की जरूरत होती है, लेकिन एक समय ऐसा भी आता है , जब बाकी रिश्तो से भी ज्यादा सुकून की तलाश होती है, रुठना मनाना, गुस्सा करना ,गलतियां निकालना या सफाई देना, गिल्टी फील करना, इन सारे झमेलो से हम इतने तंग आ जाते हैं कि लगता है , कुछ समय के लिए ही सही सिर्फ हम हो और हमारी तन्हाई हो और अपने लिए निकाला गया एक्सक्लूसिव वक्त हो. इस बात का एहसास मुझे उस दिन हुआ जब मैं मानसिक तौर पर थकान के चलते शांति की तलाश में गरम गरम चाय और सैंडविच खाने के उद्देश्य से एक रेस्टोरेंट में पहुंची. सच कहूं तो अकेले जाकर रेस्टोरेंट में चाय पीना मुझे थोड़ा सा अटपटा लग रहा था क्योंकि ज्यादातर मैं किसी न किसी दोस्त या फैमिली मेंबर के साथ ही खाने पीने रेस्टोरेंट में जाती हूं.
लेकिन एक दिन ऑफिस से जब मैं ढेर सारा काम करके मेंटली त्रस्त होकर घर के लिए निकली, तो लगा घर पहुंचने से पहले आधा घंटा गरमा गर्म चाय पीकर और अपनी मनपसंद चीज खाकर कुछ क्वालिटी टाइम अपने साथ गुजारु . इसी उद्देश्य से मैं एक पास वाले ही एक रेस्टोरेंट में पहुंच गई क्योंकि शाम का टाइम था इसलिए वहां पर कई लोग आए हुए थे .
इत्तेफाक से मैं ऐसी सीट पर बैठी थी जहां से मुझे रेस्टोरेंट की हर सीट पर बैठे लोग दिखाई दे रहे थे , मैं अभी वहां बैठे लोगों का मुआवना कर ही रही थी कि वेटर आर्डर लेने आ गया और कुछ समय के बाद ही मेरी टेबल पर मेरा मनपसंद सैंडविच और गरम-गरम चाय रखी थी। अपनी चाय की चुस्कियां लेते हुए बैठे लोगों की तरफ देखा तो एक टेबल पर प्रेमी जोड़ा बैठ के आपस में कुछ बहस कर रहे थे , जिसमें लड़की नाराज नजर आ रही थी और लड़का सफाई दे रहा था, वहीं दूसरी तरफ कुछ कॉलेज स्टूडेंट का झुंड मजाक मस्ती करता नजर आ रहा था तो कहीं पर शादीशुदा कपल बिना कुछ बात किया चुपचाप अपना खाना खा रहे थे, कुछ सीटों पर मैंने कुछ ऐसे लोग भी देखें जो अकेले थे और अपने आप में व्यस्त थे कोई लैपटॉप पर काम कर रहा था , तो कोई मोबाइल पर गेम खेल रहा था ,
ओवर एंड और मैंने देखा जो अकेले बैठकर अपना काम कर रहे थे और चाय पी रहे थे उनके चेहरे पर ज्यादा सुकून और शांति थी. उस वक्त मुझे एहसास हुआ , कि अकेले रहना उतना मुश्किल या बुरा भी नहीं है जितना कि हम सोच कर परेशान होते हैं .
सच बात तो यह है कि आज की भाग दौड़ की जिंदगी में किसी के पास किसी के लिए इतना वक्त नहीं है कि वह अपना काम छोड़कर एंजॉय करने के लिए वक्त निकाल सके.
यहां तक कि मेरी खुद की कुछ खास दोस्तों से इसलिए दोस्ती टूट गई क्योंकि मैं समय पर नहीं पहुंच पाती थी , और क्योंकि वह लोग समय पर पहुंचती थी इसलिए गुस्से में लाल पीली हो जाती थी , जिसके बाद इंजॉय करने के बजाय हमारे बीच में लड़ाई हो जाती थी , मेरा हाल कुछ ऐसा था कि हालात के चलते कई कारणों से मैं चाह कर भी समय पर नहीं पहुंच पाती थी , उस वक्त मुझे एक ही गाना याद आता था मै देर करता नहीं देर हो जाती है , मेरे जागने से पहले हाय रे मेरी किस्मत सो जाती है, लिहाजा मेरे देर से पहुंचने के चलते फ्रेंड्स का गुस्सा देखकर मेरा उनसे मिलने का मन कम डर ज्यादा रहता था कि आज फिर से कहा सुनी ना हो जाए , ऐसे ही कई कारणों की वजह से मेरे कई दोस्त मुझसे दूर हो गए,
आज जब मैं अकेले बैठकर चाय की चुस्कियां लेते हुए शांति से सैंडविच खा रही थी तो 1 मिनट के लिए यही लगा कि दोस्तों की भीड़ और किचकिच और झगड़े से तो अच्छा है कि मैं अकेले बैठकर शांति से चाय पीयू,
आजकल भाग दौड़ की जिंदगी में खासतौर पर कॉरपोरेट वर्ल्ड कॉलेज स्टूडेंट्स के बीच सोलो डेट का चलन जोर शोर से देखने में आ रहा है. क्योंकि व्यस्तता के चलते लोगों के पास कितना टाइम नहीं है कि वह किसी से मिलने के लिए टाइम फिक्स करें , और दोस्त या रिश्तेदार के साथ ज्यादा समय बिता सके , जिसके चलते कई युवा सोशल मीडिया पर अपनी सोलो डेट के एंजॉय को लेकर स्टोरी डालते नजर आते हैं , जिसमें वह बताते हैं कि उन्होंने अपनी सोलो डेट अपनी ही कंपनी में कैसे इंजॉय की,
ऐसी सोलो डेट में लड़का या लड़की सबेरे के ब्रेकफास्ट से लेकर थिएटर में जाकर मूवी देखने लंच डिनर तक की अपनी एक्टिविटी शेयर करते हैं , जिसमें उनको इस बात की खुशी होती है कि।ना तो किसी का इंतजार करना है ,ना किसी को आने के लिए फोर्स करना है, अपने तरीके से अपनी सोलो डेट को एंजॉय करना है , जिसमें वह अपनी पसंद का खाना खाते हैं थिएटर में जाकर अपनी पसंद की फिल्म देखते हैं , शाम को कॉफी डे कैफे में जाकर इत्मीनान से चाय या कॉफी पीने का मजा लेते हैं,
सोलो डेट सिर्फ नौजवानों में ही नहीं बल्कि बड़ी उम्र के आदमी औरतों में भी प्रसिद्ध है, ऐसे लोग एक समय के बाद बिल्कुल फ्री और अकेले हो जाते हैं , उनके बच्चे जहां पढ़ लिख कर शादी नौकरी करते हुए सेटल हो जाते हैं वही पति अपनी जिंदगी में व्यस्त रहते है ऐसी कई औरतें जो अकेले ट्रैवल नहीं कर सकती घूम फिर नहीं सकती उनके लिए सोशल मीडिया पर कई ट्रैवलिंग ग्रुप बने हैं जिसमें अकेले रहने वाले लोग उस ग्रुप को ज्वाइन करते हैं जिसमें सभी अकेले ही होते हैं और यह सब ट्रैवलिंग ग्रुप ऐसे अकेले में जीने वाले लोगों की इच्छा पूरी करते हैं अपनी इस ट्रैवलिंग ग्रुप के साथ दुसरे शहर ले जाकर घूमाते है और एंजॉय करवाते है .
ऐसे में हर किसी को धीरे-धीरे इस बात का एहसास होने लगता है की खुशी का मतलब दोस्तों या रिश्तेदारों की भीड़ नहीं , बल्कि खुशी का मतलब एक शांत और सुकून से भरा जीवन है , जिसमें शांत सुबह, अच्छी सेहत, समय पर भरे हुए सारे बिल , एक सुरक्षित घर, और फालतू में झगड़ा करने वाले लोगों से लंबी दूरी ,आदि है , उसके बाद अगर अकेले भी हैं , तो वह गम नहीं बल्कि जिंदगी जीने का असली मजा है . * अकेले रेस्टरां में जाएं तो एक किताब अवश्य साथ रखें.
* अकेले बस में हैं तो साथ में बुनाई, कढ़ाई, कंप्यूटर गेम, रखें.
* अकेले पिकनिक पर गए हैं तो साथ में ब्रेड, बटर, टमाटर, जैम, छुरी, नैपकिन रखें और वहीं सैंडविच बनाएं.
* अकेले ट्रेवल कर रहे हैं तो मोबाइल के साथ अलग कैमरा रखें.
आप इनमें व्यस्त रहेंगे तो खुद को अकेला महसूस नहीं करेंगे.
