वैसे तो खुद को फिट रखने के लिए हमारे पास ऐक्सरसाइज, डांस क्लासेज जैसे कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन जिम जाना एक बेहतरीन विकल्प है. जिम जाने से न सिर्फ फैट कम होता है, बल्कि हम कई बीमारियों से भी दूर रहते हैं.
द अट्रैक्टिव बौडी
स्लिमट्रिम बौडी सब को आकर्षित करती है. जिम जाने से ऐब्स डैवलप होते हैं. हाथों और पैरों की मसल्स स्ट्रौंग होती हैं. महिलाओं की कमर पतली होने लगती है. बौडी में कर्व्स दिखते हैं. प्यार के उन खास पलों में आकर्षक बौडी पार्टनर को और करीब ले आती है.
स्ट्रैस बस्टर
आमतौर पर स्ट्रैस के कारण कपल्स अंतरंग पलों को पूरी तरह ऐंजौय नहीं कर पाते. तनावग्रस्त होने पर उन की सैक्स की इच्छा नहीं होती. ट्रस्ट से स्टैमिना भी घटता है. जिम में नियमित ऐक्सरसाइज स्ट्रैस बस्टर का काम करती है. ऐक्सरसाइज करने के बाद आप रिलैक्स महसूस करते हैं.
बैलेंस डाइट की आदत
जिम में ऐक्सरसाइज के साथ ही ट्रेनर डाइट चार्ट भी देते हैं. वे ऐक्सरसाइज टाइप और शरीर की जरूरतों के अनुसार डाइट चार्ट बनाते हैं. वर्कआउट के बाद शरीर को पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है. मसल्स और बौडीबिल्डिंग के लिए हाई प्रोटीन और जिंक युक्त डाइट लेनी चाहिए. हैल्दी सैक्स लाइफ के लिए बैलेंस डाइट बहुत ही जरूरी है.
