अपने बोल्ड अवतार की वजह से अक्सर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस शमा सिकंदर एक बार फिर सुर्खियों में आ गईं हैं. इस बार शमा के चर्चा में आने की वजह उनका बोल्ड अवतार है, जो उनकी फोटो में दिख रहा है.
शमा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह योगा करती नजर आ रही हैं. वह अपनी इसी योगा फोटो की वजह से चर्चा में आ गई हैं. इस फोटो में वह लाल रंग की बिकिनी में योगा करती दिख रही हैं. उनकी यह योगा पोज वाली तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
शमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अक्सर अपनी फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं. शमा ने एक दिन पहले अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी योगा फोटो शेयर की है. इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘संसार में शांति प्राप्त की जा सकती है, जब हर एक व्यक्ति प्रेम की शक्ति प्रेम की शक्ति के रूप में बदलेगी. अब दिल की सुन’.
