अगर आप अपने नए घर, गाड़ी या फिर बच्चों की पढ़ाई के लिए लोन लेने की सोच रही हैं तो आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है. आपकी जरा सी लापरवाही से बैंक आपका लोन ऐप्लीकेशन रिजेक्ट कर सकती है.
लोन की जरूरत वक्त बेवक्त किसी को भी पड़ सकती है. बच्चों की पढ़ाई या कोई दुर्घटना के फलस्वरूप आपको बहुत कम समय में लोन की जरूरत पड़ सकती है. कुछ बातों का लोन के लिए ऐप्लाई करने से पहले ध्यान रखना जरूरी है.
इन कारणों से आपका लोन रिजेक्ट हो सकता है
1. किसी बैंक ने पहले भी किया हो लोन रिजेक्ट
अगर आपने पहले किसी बैंक में लोन के लिए ऐप्लाई किया था और उस बैंक ने रिजेक्ट कर दिया था तो इस बात पर भी बैंक की नजर रहेगी. कोई भी बैंक आपकी पिछली वित्तीय स्थिति और आपकी वर्तमान आर्थिक स्थिति जानने के बाद ही आपको लोन देने के लिए तैयार होगा.
2. अगर पुराने लोन की पेमेंट है ड्यू
अगर आपके पिछले लोन की पेमेंट ड्यू है तो बैंक आपको लोन देने से इंकार कर सकता है. बैंक इस बात को सुनिश्चित करता है कि आपने अपनी पुरानी किश्ते चुकाई हैं या नहीं. अगर आप लोन की किश्त चुकाने में असमर्थ हैं तो बैंक आपको डिफाल्टर घोषित कर देता है. एक बार डिफॉल्टर घोषित होने के बाद कोई भी बैंक आपको लोन नहीं देगा.
