फिल्म जगत की यह एक बहुत बड़ी सच्चाई है कि यहां आना तो आसान है लेकिन यहां हिट होना और नाम कमाना उतना ही मुश्किल है. बॉलीवुड में कुछ ऐसे ही कलाकार हैं जिनको अपने बॉलीवुड करियर में सफलता नहीं मिली और इसी के चलते उन्हें अपने दूसरे करियर की शुरुआत करनी पड़ी.
ट्विंकल खन्ना
सुपर स्टार राजेश खन्ना की बेटी और फिल्म इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने अपने फिल्मी करियर में बहुत सी फ्लॉप फिल्में की 2001 में टविंकल की आखिरी फिल्म आयी थी “लव के लिए कुछ भी करेगा” इसके बाद ट्विंकल ने बॉलीवुड को अलविदा कर दिया. ट्विंकल खन्ना वर्तमान में लेखक और बतौर डिजाइनर काम कर रही हैं.
साहिल खान
2010 में आयी फिल्म “रामा द शेवियर” में आयी फिल्म साहिल की आखिरी फिल्म थी साहिल ने 2002 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. लेकिन साहिल को फिल्मों से कोई खास सफलता हासिल नहीं हुई और साहिल फिल्मों से दूर हो गए. इसके बाद साहिल ने गोवा में जाकर जिम खोला और जिम ट्रेनर बन गए.
मंदाकिनी
“राम तेरी गंगा मैली” फिल्म से शुख्रीयों में आयी अभिनेत्री मंदाकिनी ने 1996 में ही बॉलीवुड को अलविदा कर दिया था. मंदाकिनी को बॉलीवुड में फिल्म “जिरदार” में आखिरी बार देखा गया था. वर्तमान में मंदाकिनी मुम्बई में तिब्बती योग सिखाती हैं.
