लंबे समय से करिश्मा कपूर और उनके पूर्व पति संजय कपूर अपनी अपनी जिंदगी को नए सिरे से अपने अंदाज में संवारने के लिए संघर्ष कर रहे थे. अंततः दोनों की जिंदगी की नई शुरूआत की खबरें एक ही दिन आ गयीं.
जी हां! करिश्मा कपूर से तलाक होने के बाद से प्रिया सचदेव के संग लंबे समय से डेटिंग करते आ रहे संजय कपूर ने कल प्रिया सचेदव के संग विवाह रचा लिया. यानी कि अब संजय कपूर अपनी जिंदगी में प्रिया सचदेव के साथ आगे बढ़ गए हैं.
तो वहीं करिश्मा कपूर को भी अपनी जिंदगी की नई शुरूआत करने के लिए राह मिल गयी है. संजय कपूर से अलगाव के बाद करिश्मा कूपर भी संदीप तोशनीवाल के संग अपने प्यार की पेंगे बढ़ा रही थी. संदीप तोशनीवाल ने तो करिश्मा कपूर को रहने के लिए मुंबई में आलीशान फ्लैट तक खरीदकर दे दिया था. इसके बावजूद करिश्मा कपूर और संदीप तोशनीवाल की शादी के रास्ते अवरूद्ध थे, क्योंकि तोशनीवाल की पत्नी डॉ. आश्रिता उन्हें तलाक देने को तैयार नहीं थी. लेकिन जिस दिन करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर ने प्रिया सचदेव के संग विवाह रचाया, उसी दिन करिश्मा कपूर की जिंदगी में भी खुशखबरी आ गयी. उसी दिन करिश्मा कपूर को खबर मिली कि उनके प्रेमी संदीप तोशनीवाल की पत्नी डॉ. आश्रिता ने अंततः संदीप तोशनीवाल को तलाक देने के लिए तैयार हो गयी हैं.
