कई लड़कियों के बाल बहुत कर्ली होते हैं जिन्‍हें वे संभाल नहीं पाती और धीरे धीरे उनके बाल रूखे और बेजान से हो जाते हैं. कर्ली बालों को अगर सौफ्ट रखना है तो उन्‍हें केमिकल वाले रंगों से दूर रखें और उन पर ज्‍यादा एक्‍सपेरिमेंट न करें. अगर आप अपने कर्ली बालों पर ध्‍यान देंगी तो वे मुलायम और चमकदार बन जाएगें. तो आइये जानते हैं कुछ खास टिप्स के बारे में.

curly hair

  • बालों में प्राकृतिक नमी को बरकरार रखने के लिये उन्‍हें ज्‍यादा ना धोएं वरना वे रूखे हो जाएगें.
  • बालों में तेल लगाइये पर ज्‍यादा तेल लगाने की जरुरत नहीं है. बालों को रूखा न होने दें.
  • नहाने के बाद बालों से अत्‍यधिक पानी को निचोड़ कर निकाल दें. फिर बालों में अपनी इच्‍छा से स्‍टाइल बनाएं और फिर बालों का सूखने का इंतजार करें. इससे बालों में अच्‍छे से नमी समा जाएगी और वे लंबे समय तक कोमल रहेगें.

curly hair

  • ऐसे शैंपू और कंडीशनर का चुनाव करें जो आपके बालों के टेक्‍सचर को सूट करे. ऐसे केमिकल वाले प्रोडक्‍ट से बचें हो बालों की समस्‍याओं को बढा सकते हैं.
  • एक कप में गरम पानी लें और उसमें 1 चम्‍मच एप्‍पल साइडर वेनिगर मिलाइये. नहाते वक्‍त शैंपू के बाद बालों पर इसे डाल कर बिना धोए इस पर कंडीशनर लगाएं.

beauty

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...