महिलाओं की बढ़ती आर्थिक और सामाजिक ताकत को देखते हुए कई बैंक आकर्षक ऑफर दे रहे हैं. खास बात ये है कि आपके लिए कस्टमाइज्ड प्रोडक्ट बनाया गया है. उन्हें जो अकाउंट ऑफर किया जा रहा है, उसका नाम है - वीमेंस सेविंग्स अकाउंट.
इस अकाउंट के तहत महिलाओं को ऐसी सेवाएं मुफ्त में दी जा रही हैं, जिनके लिए पुरुषों को एक निश्चित रकम चुकानी पड़ती है. महिलाओं को सेवाएं देने में आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, आरबीएल, कोटक महिंद्रा आगे चल रहे हैं.
कोटक महिंद्रा की होम बैंकिंग
होटक महिंद्रा बैंक महिलाओं को स्पेशल वीमेंस अकाउंट के तहत कैश बैक ऑफर और रिवार्ड प्वाइंटस तो दे ही रहा है, यह उनके लिए बैंक सिल्क-वीमेंस सेविंग्स अकाउंट लेकर भी आया है. इसके तहत होम बैकिंग की सुविधा है, यानी उनके घर से नकदी लेना यानी कैश पिक-अप, नकदी देना यानी कैश डिलिवरी, घर पर ही चेक और ड्राफ़ट डिलिवरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. हालांकि ये सेवाएं कुछ चुनिंदा शहरों में ही हैं.
आईसीआईसीआई बैंक का तोहफा
सेविंग अकाउंट के मामले में वैसे तो मिनिमम मंथली एवरेज बैलेंज महिलाओं के लिए भी पुरुष जैसा ही है, लेकिन आरडी यानी रेकरिंग डेपोजिट से लिंक करने पर मिनिमम मंथली बैलेंस मेंटेन करना उनके लिए जरूरी नहीं है. सामान्य सेविंग अकाउंट के तहत पांच ट्रांजेक्शन फ्री हैं, उसके बाद २० रुपए प्रति ट्रांजेक्शन देने पड़ते हैं, लेकिन महिलाओं के लिए आईसीआईसीआई डेबिट कार्ड से अन्य बैंकों के एटीएम से भी पैसे की निकासी फ्री है.
