पूरा साल व्यस्त रहने के कारण हम चाह कर भी घर के इंटीरियर के साथ छेड़छाड़ नहीं कर पाते और उसे देखदेख कर ऊब जाते हैं. अगर आप भी उन्हीं में शामिल हैं तो इस दीवाली अपने घर के इंटीरियर में इन 5 चीजों को शामिल कर घर को दें नया व शानदार लुक:
1. ऐंट्रैंस डोर से पाएं फैस्टिव साउंड
दीवाली के खुशनुमा माहौल में ऐंट्रैंस डोर की सजावट भी फीकी नहीं रहनी चाहिए, क्योंकि यह न सिर्फ घर में अपनों को प्रवेश देता है, बल्कि उन्हें बांधे भी रखता है. ऐसे में जरूरी है कि डोर की खास सजावट हो. आप इसे पेंट द्वारा नया बना सकते हैं, साथ ही तोरण व बंदनवार से भी सजाएं, क्योंकि इन के बिना त्योहार की सजावट अधूरी ही लगती है.
आप चाहें तो फूलों से सजा तोरण डोर पर लगा सकती हैं या फिर घंटी, रिबन, मिरर वर्क से बनी बंदनवार सभी डोर के आकर्षण को बढ़ाने का काम करेंगे. खासकर डोर पर लगी डैकोरेटिव रिंगिंग बैल्स से निकलने वाली आवाजें जब कानों में गूंजेंगी तो मन खुशी से झूम उठेगा.
ये भी पढ़ें- बड़े काम के हैं ये 6 किचन एप्लायंसेज
2. थोड़ा रीअरेंज थोड़ा रीलुक
एकजैसा लुक, एकजैसा स्टाइल किसी को भी बारबार देखना पसंद नहीं होता है. खासकर तब जब बात हो त्योहारों की. इस समय तो मन कुछ हट कर करने व सोचने को करता है. यहां सबकुछ बदलने की जरूरत नहीं वरन थोड़े रिअरेंज और थोड़े रीलुक से अपने लिविंगरूम को मनचाहा लुक दे सकती हैं.
