सवाल-

आज हम तमाम डिवाइसों से घिरे हुए हैं. घर में रहने के दौरान भी हम लैपटौप, मोबाइल फोन, टैबलेट आदि का प्रयोग करते हैं. इनसे निकलने वाली हानिकारक विकिरणों का दुष्प्रभाव हमारी त्वचा पर पड़ती है. क्या हमें इन से बचने के लिए घर में भी सनस्क्रीन लगाना चाहिए?

जवाब-

जी हां, घर से बाहर हों या घर के अंदर, दोनों ही स्थितियों में स्किन की देखभाल जरूरी है. इस दुष्प्रभाव को कुछ हद तक सीमित रखने के लिए अपने डिजिटल उपकरणों पर ब्लू लाइट्स शील्ड का प्रयोग करें और घर के अंदर रहने के दौरान भी चेहरे पर सनस्क्रीन लगाएं. अपनी त्वचा की देखभाल के लिए केयोलिन क्ले और ऐलोवेरा युक्त सनस्क्रीन का प्रयोग करें जो त्वचा से गंदगी को दूर करता है.यूवीए और यूवीबी किरणों से त्वचा की सुरक्षा के लिए और्गेनिक सनस्क्रीन का प्रयोग किया जा सकता है. घर में रहने के दौरान भी हर 2-3 घंटे बाद चेहरे को साफ कर इसे दोबारा अप्लाई करें.

ये भी पढ़ें- 200 से कम कीमत के ये 4 सनस्क्रीन लोशन, हानिकारक धूप से देंगे प्रोटेक्शन

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]
 
सब्जेक्ट में लिखे…  गृहशोभा-व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...