नब्बे के दशक में बौलीवुड फैंस के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. रवीना टंडन अपनी बोल्ड अंदाज की वजह से अक्सर सुर्खियां बटोरती रही हैं.
रवीना टंडन अपनी लव लाइफ की वजह से भी चर्चा में रही हैं. अजय देवगन के साथ रवीना टंडन की अफेयर की खबरों ने काफी दिनों तक लोगों के बीच सुर्खियां बटोरीं थी. लेकिन करिश्मा कपूर के आने के बाद रवीना और अजय के बीच दूरियां आ गईं.
कहा जाता है कि उस दौरान रवीना ने अजय के साथ गाली-गलौज की थी. इतना ही नहीं जब अक्षय कुमार और रेखा की नजदीकियों की खबरें आने लगी तो रवीना ने रेखा के साथ भी फिल्म सेट पर ही खूब झगड़ा किया था. जब 2006 में फरहान अख्तर ने एक पार्टी का आयोजन किया था तो वहां भी रवीना अपने पति की एक्स वाइफ नताशा सिप्पी से भिड़ गई थीं.
22 फरवरी 2004 को रवीना टंडन ने अनिल थडानी से शादी की थी. अनिल उस समय तलाकशुदा थे. शादी के करीब दो साल बाद फरहान अख्तर की पार्टी में रवीना की मुलाकात पहली बार नताशा सिप्पी से हुई. दरअसल, पार्टी में बौलीवुड के बड़े-बड़े सितारे मौजूद थे.
इस दौरान अनिल थडानी की पूर्व पत्नी नताशा भी वहां पहुंची थीं. नताशा अनिल को अकेला देखकर उनके पास बात करने पहुंची.
