केवल फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि हर क्षेत्र की महिलाओं को खूबसूरत दिखना होता है. लेकिन इस बीच देशविदेश में लागू लौकडाउन की वजह से बहुत से लोगों को जमीनी हकीकत यानी रियल लुक पर ले आया है.

जाहिर है, इस दौरान न आप मेकअप आर्टिस्ट से मेकअप करवा सकती हैं और न ही खुद को ग्रूम करने के लिए किसी ब्यूटीपार्लर में जा सकती हैं. ऐसे में अब कईयों का रियल लुक नजर आने लगा है.

अचानक क्यों होने लगी चर्चा

‘द वाशिंगटन पोस्ट' ने इस रियल लुक को ले कर स्टोरी की है. हाल ही में जब मशहूर अर्थशास्त्री जैफरी सैच ने टीवी पर एक चर्चा के दौरान डोनाल्ड ट्रंप को इडियट प्रैसिडैंट कहा तो अचानक से वे चर्चा में आ गए.

दरअसल, उन के चेहरे पर बालों की लटें आ रही थीं. जाहिर सी बात है कि इस कमैंट की वजह से वे एकदम से चर्चा में आ गए. हालांकि अगर यह लौकडाउन से पहले का वक्त होता तो मेकअप परफैक्ट होता और चेहरे पर बालों की लटें आने का सवाल ही नहीं होता.

सिर्फ जैफरी जैसे ऐक्सपर्ट ही नहीं, अमेरिका के कई न्यूज ऐंकर इस लौकडाउन के चलते अपने रियल लुक में नजर आ रहे हैं.

एक वह दौर भी था

भारत के संदर्भ में बात करें तो दूरदर्शन की अपने जमाने की मशहूर न्यूज रीडर सलमा सुलतान की याद आती है. खुबसूरत और सलीकेदार साड़ी और बालों में कान के पीछे लगा गुलाब 80 के दशक में उन की पहचान बन चुकी थी.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...