सिनी शेट्टी का Miss India World 2022 का सफर

जीवन की यही खूबसूरती है किसी को भी  जमीन से उठाते हुए  सितारों पर बैठा दिया जाता है.ऐसी ही कुछ बात  सिनी शेट्टी के साथ हुई है जो सुंदरता की दौड़ में सबको पीछे छोड़ कर आगे निकलती जा रही है. भारत सुंदरी बनने के बाद अब वह विश्व सुंदरी बनने की दौड़ में है, लेकिन उसके सामने क्या है चुनौतियां. और किस तरह भारत सुंदरी बनने के बाद परफारमेंस दे रही हैं.

इक्कीस वर्ष की सिनी शेट्टी सामान्य सी लड़की है जो कभी बॉलीवुड, तो कभी फ्री स्टाइल या अपने भरतनाट्यम नृत्य के  वीडियो यूट्यूब पर डालकर उनके ‘‘व्यूज’’ गिनती थी ने संभवतः कभी सोचा भी नहीं था कि देश की सबसे सुंदर लड़की चुन ली जाएंगी और उन्हें देखने वाले लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों करोड़ों लोग होंगे.

मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया, जिसमें कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने अपने पूरे तीस प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. मिस इंडिया चुने जाने के अलावा उन्हें ‘मिस टेलेंटिड’ और ‘मिस बॉडी ब्यूटिफुल’ का खिताब भी मिल गया.

विश्व सुंदरी का खिताब लक्ष्य

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sini Shetty (@sinishettyy)

जब उनसे पूछा गया कि आगे आप क्या करने जा रही हैं तो हंसकर सिनी शेट्टी  ने कहा – वह 71 वें मिस वर्ल्ड मुकाबले में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती है.

आपको हम बताते चलें कि यह 5 वर्ष पहले भारत के लिए आखिरी दफा भारत की मानुषी छिल्लर ने 2017 में जीता था. अब सिनी शेट्टी की हाजिरजवाबी सुंदरता को देख सबकी निगाह सिनी पर टिकी हुई है.

20 जून 2001 को जन्मी सिनी शेट्टी ने अपने कॉलेज में पढ़ते हुए ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी और मिस इंडिया का ताज अपने सिर पर सजाने से पहले वह एक वेब सीरिज में अभिनय भी कर चुकी हैं.वह अपने डांस वीडियो अकसर सोशल मीडिया पर अपलोड करती हैं और उनके ऐसे ही एक वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं.

मजे की बात यह है कि देश की सबसे सुंदर महिला बनने के बाद सिनी अब ‘विश्व सुंदरी’ प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गई है. सिनी शेट्टी ने एक संवाददाता से बातचीत में कहा यह उपलब्धि एक सपने के साकार होने जैसा है. और आगे कहा कि दुनिया की हर लड़की सुंदर होती है और उसके मन में सबसे सुंदर दिखने की चाह भी होती है. उनमें से कुछ खुशनसीब ही अपने ख्वाबों को पूरा कर पाती हैं.

सिनी शेट्टी ने अपनी अद्भुत सफलता के लिए अपनी माता और पिता सहित अपने मेंटोर का शुक्रिया अदा करते हुए सिनी ने कहा कि देशभर की लड़कियों द्वारा भेजी गई तीस हजार से अधिक प्रविष्टियों में से विभिन्न राज्यों की 31 प्रतियोगियों को इस फाइनल मुकाबले के लिए चुना गया और इस मुकाबले में मिस इंडिया का ताज उनके सिर पर आने के साथ ही उनके कंधों पर यह जिम्मेदारी भी आ गई है कि वह दुनिया के सामने अपनी और अपने देश की एक सच्ची और बेहतर तस्वीर पेश करें. किसी एक संवाददाता के

यह पूछे जाने पर कि प्रतियोगिता के दौरान क्या उन्हें अपनी जीत का विश्वास था, सिनी ने कहा ‘‘प्रतियोगिता में आई सभी अन्य तीस लड़कियां अपने राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही थीं और सभी कड़ी मेहनत के बाद इस फाइनल मुकाबले तक पहुंची थीं, ऐसे में खुद की जीत के लिए आश्वस्त होना आसान नहीं था, लेकिन मैं जब कोई काम शुरू करती हूं तो उसे पूरा किए बिना नहीं छोड़ती, इसलिए हार और जीत से ज्यादा अपने आप को बेहतरीन अंदाज में पेश करने पर ज्यादा जोर दिया और हर मुश्किल आसान होती गई.’’

आपको एक मजेदार बात बताते चलें – सिनी ने बताया कि विजेता के रूप में उनका नाम पुकारे जाने पर उन्होंने सबसे पहले अपने माता-पिता की तरफ देखा, जो उनके नाम की घोषणा होते ही खुशी से उछल पड़े थे. सिनी ने कहा कि उन्हें खुश देखकर मिस इंडिया बनने की उनकी खुशी दोगुनी गई और इस बात का गर्व और संतोष भी हुआ कि उन्होंने एक बेटी होने का फर्ज अच्छे से निभाया है और आगे भी निभाती रहेंगी.

सिनी शेट्टी ने अपने भविष्य की योजना का जिक्र करते हुए कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह भारतीय फिल्मों में अपना योगदान करना चाहती है. सिनी ने दक्षिण भारत की आसिन राशि खन्ना और बालीवुड में दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट को अपनी पसंदीदा कलाकार बताते हुए कहा कि यह सभी अभिनेत्रियां अपने दम पर फिल्म को सफल बनाने का माद्दा रखती हैं और वह भी अभिनय के क्षेत्र में इनका अनुसरण करना चाहती हैं.

देखिए खूबसूरती के मामले में देश की सबसे सुंदर लड़की का खिताब जीत चुकी सिनी शेट्टी को अब संसार की सबसे सुंदर लड़की चुने जाने के लिए कुछ महीने तक खूब मेहनत करनी होगी और पूरे देश को उम्मीद है कि सिनी पांच साल बाद एक बार फिर मिस वर्ल्ड का हीरे जड़ा ताज लेकर आएंगी.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें