अकसर आप ने देखा होगा कि मूवी में पार्टनर को रिझाना काफी आसान होता है. जबकि असली जिंदगी में ऐसा नहीं है. आप जब वैलेंटाइन डेट पर जा रही हों तो पार्टनर को रिझाने और आकर्षक दिखने के लिए आप कोई कसर नहीं छोड़ती हैं जिसमें सबसे जरूरी है हेयर स्टाइल का परफैक्ट होना. और यूनिक लुक के लिए हेयर ऐक्सैसरीज का यूज करना भी जरूरी है. यकीन मानिए आप का पार्टनर आपके लुक का कायल हो जाएगा.

हम आप को बताते हैं 8 अट्रैक्टिव हेयर ऐक्सैसरीज के बारे में जो आप को इस वैलेंटाइन गौर्जियस लुक देंगी.

क्वीन औफ हार्ट

Queen

आप जब अपने पार्टनर के साथ डिनर पर जा रही हैं तो अपने क्वीन जैसे कौकटेल गाउन को रौयल टच देने के लिए ऐम्बेलिश टिअरा कैरी करें. आप अपने बालों का मैसी बन बनाएं. फिर क्राउन एरिया के सीधी तरफ मैसी बन के ठीक ऊपर इसे लगा कर आप पा सकती हैं क्वीन लुक.

इस के लिए नायका का कहना है कि आप हेयर ड्रामा कंपनी यूअर ग्रेस हेलो का यूज करें.

फ्लावर हेलो से पाएं परियों जैसा लुक

flower

आप अगर इस बार अपने वैलेंटाइन के साथ झील के किनारे पिकनिक मनाने जा रही हैं तो फिर अपनी मैक्सी ड्रैस व ग्लेडऐट्स के साथ  नैचुरल स्टाइल्ड हेयर में फ्लोरल हेलो लगाना न भूलें. ये लुक आप को और खूबसूरत बनाएगा.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...