Skin Care Tips :
सवाल
मेरे बाल बहुत ही कम हो गए हैं. खासकर मांग पर तो बाल रह ही नहीं गए. जब भी कहीं जाती हूं तो मुझे कौन्फिडैंस ही नहीं आता. हमारे घर में अभी अगले हफ्ते शादी है. मैं क्या करूं कि मेरे बाल घने लगें?
जवाब
1 हफ्ते में लंबे बाल पाने के लिए घरेलू इलाज या पार्लर में करने वाले इलाज से फायदा नहीं हो सकता. आप को हेयर टौपर खरीदने की जरूरत है. आजकल शतप्रतिशत ह्यूमन हेयर के टौपर मिल जाते हैं जिन के अंदर क्लिप लगे होते हैं. बस 2 क्लिप को क्लिप औन करना पड़ता है और आप के बाल घने व खूबसूरत लगने लग जाते हैं.
अगर लंबा करना हो तो आप लंबे बालों वाला हेयर टौपर खरीद कर लगा सकती हैं जिस से आप के बाल घने लंबे और खूबसूरत दिखेंगे. इन्हें लगाना बहुत ही आसान होता है. वैसे हेयर ग्रो करने के लिए आप धीरेधीरे इलाज कर सकती हैं. बाल बने होते हैं प्रोटीन के.
अत: अपने खाने में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं. आप हफ्ते में एक बार हैड मसाज जरूर करें. उस के लिए कोई अरोमैटिक औयल इस्तेमाल करें जिस से कि अरोमाथेरैपी औयल्स आप की स्कैल्प के अंदर जा कर बालों को बढ़ाने में हैल्प करें. आप चाहें तो घर में पैक भी लगा सकती हैं, जिस के लिए रात को मेथीदाने को दही में भिगो कर रख दें.
सुबह उसे पीस उस के अंदर ऐलोवेरा जैल, अदरक व लहसुन का पेस्ट मिला कर बालों की जड़ों पर लगाएं. आधे घंटे बाद हलके गरम पानी से धो लें. लगातार ऐसा करने से आप के बाल लंबे होने शुरू हो जाएंगे.
सवाल
मैं जब भी वैक्स कराती हूं मेरे बाजुओं पर और टांगों पर दाने निकल आते हैं. मैं क्या करूं?
जवाब
जब आप वैक्स कराती हैं तो ध्यान दें कि आप किसी ऐसी जगह से कराएं जहां हाइजीन पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया जाता हो. आजकल करीब सभी सैलून में वैक्स से पहले बिफोर वैक्स जैल और करने के बाद पोस्ट वैक्स जैल लगाया जाता है जिस से इन्फैक्शन होने का खतरा नहीं रहता. दूसरा जब वैक्स कराती हैं तो ध्यान दें की यूज कर दी जाने वाली स्ट्रिप्स डिस्पोजेबल हो.
अगर आप को लगता है कि वैक्स करने के बाद हमेशा आप को दाने हो जाते हैं या ऐलर्जी हो जाती है तो आप वैक्स करने से पहले एक ऐंटीऐलर्जिक गोली खा सकती हैं वरना सब से अच्छी बात यह है कि आप वैक्स कराना छोड़ दें परमानैंट हेयर रिमूवल ट्रीटमैंट लें जिस से कि आप के बाल हमेशा के लिए औलमोस्ट खत्म हो जाते हैं और दर्द भी नहीं होता.
4 से 6 सिटिंग्स में आप के बाल हमेशा के लिए कम हो जाएंगे. कभीकभार अपनी आर्म्स और लैग्स को चाहें तो ब्लीच कर सकती हैं. हमेशा के लिए वैक्सिंग से छुटकारा मिल जाएगा.
सवाल
सर्दियों में मेरे हाथ बहुत ही ड्राई रहते हैं. इन्हें सौफ्ट करने के लिए क्या करूं?
जवाब
सर्दियों में आप की स्किन में औयल की कमी हो जाती है. इस वजह से आप के हाथ ड्राई हो जाते हैं. मौइस्चर की भी सर्दियों में कमी हो जाती है, इसलिए भी हाथ ड्राई रहते हैं. ठंडे पानी में बारबार हाथ डालने से भी हाथ ड्राई हो जाते हैं. आप जब भी हाथ धोएं मौइस्चराइजर जरूर लगाएं. जहां पर भी आप पानी का काम करती हैं. आप एक मौइस्चराइजर की शीशी वहां पर रखें.
हर बार हाथ धोने के बाद अपने हाथों पर लगा कर कुछ सैकंड्स के लिए मालिश करें. रात को वार्म औलिव औयल या कोकोनट औयल ले कर हाथों की मसाज करें. इस से भी आप के हाथ सौफ्ट हो जाएंगे. आप एक नीबू का रस, 1/2 चम्मच शहद और 2 चम्मच रोजवाटर मिला ले. इस की कुछ ड्रौप्स सोने से पहले अपने हाथों पर लगा कर मसाज करने से हाथ सौफ्ट और खूबसूरत हो जाएंगे.
सवाल
मेरे बाल बहुत गिर रहे हैं. मैं काफी इलाज कर चुकी हूं पर फायदा नहीं हो रहा है. मैं ने पीआरपी ट्रीटमैंट के बारे में सुना है. क्या यह सही है? इस का कोई साइड इफैक्ट तो नहीं है?
जवाब
अगर आप के बाल गिर रहे हैं और सारे ट्रीटमैंट करने पर भी कुछ फायदा नहीं हो रहा तो पीआरपी ट्रीटमैंट के लिए आप जरूर जा सकती हैं. यह बहुत ही अच्छा ट्रीटमैंट है. इस में आप के ब्लड में से प्लेटलेट रिच प्लाजमा जो होता है उसे निकाल दिया जाता है और उस को ही इंजैक्शन के थू्र आप की स्कैल्प में डाल दिया जाता है.
आप ही का खून है इसलिए कोई साइड इफैक्ट होने का चांस ही नहीं है. यह बहुत ही अच्छा ट्रीटमैंट है. न्यूट्रिशन सीधा आप के स्कैल्प में चला जाता है, इसलिए आप के बाल जल्दी से ग्रो होने शुरू हो जाते हैं. बस ध्यान देने की बात यह है कि आप जहां से भी ट्रीटमैंट कराएं करने वाला ऐक्सपर्ट हो और हाइजीन का बहुत ज्यादा ध्यान दिया जाता हो क्योंकि इस में इंजैक्शन का इस्तेमाल किया जाता है.
परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप के सिर पर एक नमिंग क्रीम लगा दी जाती है और उस के बाद पेन नहीं होता. यह बहुत ही सेफ और कारगर है.
पाठक अपनी समस्याएं इस पते पर भेजें :
गृहशोभा, ई-8, रानी झांसी मार्ग, नई दिल्ली-110055
कृपया अपना मोबाइल नंबर जरूर लिखें.
स्रूस्, व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो
से अपनी समस्या 9650966493 पर भेजें.
