कभी बारिश और कभी तेज गर्मी. मौसम के इस लगातर बदलते मिजाज के कारण आपकी त्वचा की रंगत कम होने लगती है. ऐसे में रसोई में रखा बेकिंग सोडा आपकी खासी मदद कर सकता है. जानिए, कैसे बेकिंग सोडा आपकी खूबसूरती बढ़ा देगा.

1. कील-मुहासे दूर भगाएं

इस मौसम में औयली स्किन वाले लोगों को ज्यादा दिक्कत होती है. लड़कियां हों या लड़के जिनकी स्किन में भी औयल कंटेंट अधिक होता है उनकी स्किन पर ब्लैक हेड्स, वाइट हेड्स या मुहासों की दिक्कत होने लगती है. ऐसे में बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और प्रभावित जगहों पर लगाएं.

2. त्वचा को निखारे

त्वचा की रंगत निखारने के लिए भी बेकिंग सोडे का प्रयोग कर सकती हैं. बेकिंग सोडा त्वचा की रंगत निखारता है. इसे लगाने से स्किन की डेड सेल निकल जाती है. इसके लिए बेकिंग सोडे को गुलाबजल में मिक्स करके सर्कुलर मोशन में चेहरे पर लगाएं. कुछ देर बाद ताजे पानी से धो लें.

3. चेहरा चमकाए

बेकिंग सोडा एक अच्छा फेसवाश भी है. मेकअप हटाने के लिए बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर चेहरे को धोएं. इससे मेकअप के कण अच्छी तरह से साफ हो जाते हैं. आप चाहें तो इससे चेहरे की स्क्रबिंग भी कर सकती हैं.

4. सनबर्न और टैनिंग हटाने के लिए

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...