Writer- Monika Aggarwal

Bridal Skin Care : शादी का दिन हर लड़की के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण और खास होता है और वह इस दिन सबसे सुंदर व अपनी त्वचा को सबसे चमकती हुई पाना चाहती है. लेकिन शादी की थकाऊ  कई रस्में भी कतार में होती हैं. इसलिए  अपनी शादी से पहले होने वाली रस्मों व शादी वाले दिन सुंदर दिखने के लिए आप को पहले ही कुछ तैयारियां करनी होंगी. हालांकि यह सुंदर बनने की प्रक्रिया महीने पहले ही शुरू हो जानी चाहिए, यदि आप की भी शादी होने जा रही है तो निम्न दी गई गाइडलाइन्स का जरूर पालन करें.

आज के जमाने में जहां शादी से महीनों पहले डर्मेटोलॉजिस्ट के पास जाना व प्री ब्राइडल पैकेज के लिए ब्यूटी सैलून में जाना अनिवार्य होता है. तो आप को सदियों से चले आ रहे घरेलू उपायों को नजरंदाज नहीं करना चाहिए. कुछ लोग सोचते हैं कि आज की सदी में यह सब काम नहीं करते. परंतु यह उपाय आज के समय भी बहुत असरदार माने जाते हैं. पुराने समय में जब मॉडर्न स्किन केयर रूटीन व स्किन के विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं होते थे तो उस समय दुल्हनों को अपनी शादी में सुंदर दिखने के लिए प्राकृतिक तरीकों का ही सहारा लेना पड़ता था.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...