करीब 50 सालों से हिंदी सिनेमा जगत पर राज कर रहे 67 वर्ष के अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने हिंदी सिनेमा जगत को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. दो सालों से बोन मैरो कैंसर से जूझने के बाद उन्होंने आज सवेरे मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. उन्होंने इंडस्ट्री में 25 साल तक सिर्फ चोकलेटी हीरो की भूमिका निभाई थी. तब से लेकर आज तक, हर तरह की भूमिका निभाने के बावजूद उन्हें हमेशा हर किरदार नया लगा. उन्होंने उम्र को एक नंबर और अपने आपको हमेशा जवान समझा है. उन्हें रोमांटिक फिल्में आज भी पसंद थी.
https://www.youtube.com/watch?v=hjfzFVw2Zjo
उन्होंने एक इंटरव्यू में Rishi Kapoor ने कहा था कि वे स्पस्टभाषी है और हमेशा से ही खरी-खरी बातें करना पसंद करते है, जिसकी वजह से कई बार उन्हें इसका बहुत खामियाजा भुगतना पढ़ा. सोशल मीडिया पर भी उनकी बातें कई लोगों को पसंद नहीं आती थी. किसी को ठेस पहुँचने पर कई बार वे उसे निकाल भी लेते थे, पर उन्हें ये माध्यम पसंद था, क्योंकि इसमें रिएक्शन जल्दी मिलता था. ये डिजिटल इंडिया का रूप है और भविष्य भी, जिसमें हर चीज घर बैठे मिलता है. ऋषिकपूर ‘बॉबी’ फिल्म में ढाई रूपये में हीरो बने थे ,जबकि रणवीर कपूर 250 रूपये में फिल्म ‘सवरियाँ’ में हीरो बने, ये अंतर पिता और बेटे में है. जेनरेशन के बाद हर चीज बदलती है.
