Sudhir Yaduvanshi : फिल्म 'किल' के टाइटल ट्रेक ‘कावा कावा...’ गा कर चर्चित हुए सिंगर सुधीर यदुवंशी बौलीवुड में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं और आज कई फिल्मों में वे गा भी रहे हैं. उन्होंने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र', 'पंचायत', 'अंगारें', 'उड़ जा काले कावा' आदि कई फिल्मों के गाने गाए हैं.
बिना गौडफादर के यहां तक का उन का सफर कभी आसान नहीं रहा, क्योंकि उन्हें हर बार यह प्रूव करना पड़ा है कि वे अच्छा गा सकते हैं. इस के लिए वे गाने बना कर हर बड़े संगीतकार के स्टूडियो के बाहर घंटों उन्हें अपनी संगीत सुनाने का इंतजार करते, लेकिन उन्हें उस का मौका कम ही मिल पाता था.
लाइव शो की लोकप्रियता ने उन्हें संगीत में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और वे आगे बढ़ते गए. वे हमेशा से सिंगर कैलाश खेर के गानों को पसंद करते हैं और उन की तरह लोकप्रिय सिंगर बनना चाहते हैं.
पहले उन्हें क्रिकेटर बनने का बहुत शौक था, क्योंकि क्रिकेटर मेहनत बहुत करते हैं, लेकिन उन की लाइफ लग्जरी वाली होती है और लोग उन से बहुत प्यार करते हैं, जो सुधीर को बहुत पसंद था. वे हमेशा खेलकूद में भी भाग लेते थे.
इन दिनों सुधीर कई हिंदी फिल्मों के लिए गाने गा रहे हैं. उन्होंने खास गृहशोभा से बात की और अपनी जर्नी को शेयर किया. पेश हैं, कुछ खास अंश :
