मशहूर अभिनेता व फिल्म निर्माता जौन अब्राहम अपने बीस वर्ष के कैरियर मे लगभग पचास फिल्मों में अभिनय और लगभग ग्यारह फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं.मगर 2018 के बाद यदि हम ‘पठान’ को नजरंदाज कर दें,तो उनकी किसी भी फिल्म ने सफलता दर्ज नही करायी.मगर इससे उन्हे कोई फर्र्क नही पड़ता.वह हमेशा प्रसन्न चित्त  व मस्तमौला नजर आते हैं.वह हमेशा अपने कारनामों से चर्चा में भी बने रहते हैं.

जी हां, इन दिनों जौन अब्राहम पचहत्तर करोड़ रूपए (मकान मालिक को 70.83 करोड़ रूपए  और बीएमसी को स्टांप शुल्क के रूप में 4.25 करोड़ रूपए का भुगतान किया ) में मंुबई में निर्मल भुवन नामक नया बंगला खरीदने को लेकर चर्चा में हैं.यह बंगला दो मंजिला वाला 13,138 वर्गफुट का आलीशान बंगला है.जो कि खार,पश्चिम के लिंकिंग रोड पर स्थित है.जौन अब्राहम ने यह बंगला अमेरिका के पेंसिल्वेनिया निवासी 81 वर्षीय प्रवीण नाथलाल शाह से खरीदा है.इस बंगले में 7,722 वर्ग फुट का एक खुला भूमि क्षेत्र और दो मंजिला 5,416 वर्ग फुट का बंगला शामिल है.जब चाहे तब इस बंगले का पुनर्विकास किया जा सकता है.जौन अब्राहम ने 27 दिसंबर, 2023 को प्रवीण नाथलाल शाह और उनके परिवार के 10 सदस्यों के साथ सौदा पंजीकृत किया, जो अब अमेरिका में रहते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...