टीवी स्टार्स की बात की जाए तो टीवी में कई कॉमेडियन स्टार्स है जिनकी कॉमेडी लोगों को काफी पसन्द आती है. हम आपको उन कॉमेडियन की पत्नियों के बारे में बताएंगे क्योंकि इन कॉमेडियन्स की पर्सनल जिन्दगी के बारे में बेहद ही कम लोगों को मालूम है. आपको बता दें की टीवी के बहुत से कॉमेडियन शादीशुदा है हालांकि कपिल नहीं है लेकिन बाकी और भी है, जो ऑडियंस के बीच काफी मशहूर है. आइए जानते है इनकी पत्नियों के बारे में.
सिद्दीका असगर – अली असगर
अली असगर को आप पहचानते ही होंगे. उन्होंने छोटे पर्दे के कई शो किए हैं. फिलहाल वो कपिल शर्मा के शो में नानी बनकर लोगों को हंसाते हैं. इनकी पत्नी का नाम सिद्दीका असगर हैं. अली ने साल 2005 में इनसे निकाह किया था दोनों के दो बच्चे हैं, अदा और नूयान असगर.
प्रियंका शारदा - कीकू शारदा
कीकू कपिल के शो के बम्पर हैं. उनका टैलेंट आप FIR शो में देख चुके होंगे. कीकू सबके चेहरे पर मुस्कान लाते हैं. और उनके चेहरे पर मुस्कान लाती हैं उनकी पत्नी प्रियंका शारदा. दोनों की जोड़ी रियलिटी शो ‘नच बलिये सीजन-6’ में साथ नजर आई थी. इन्होंने साल 2003 में शादी की. इनके दो बच्चे हैं, जिनका नाम शौर्या और आर्यन शारदा है.
