- अरे भाई अब यह न समझ लेना कि शरमन जोशी मंगल ग्रह पर गए थे. दरअसल शरमन काफी दिनों से एक सफल फिल्म की तलाश में थे. ‘मिशन मंगल’ फिल्म से उन्हें यह सफलता हाथ लगी. इस से पहले तो फिल्म मिलना ही उन के लिए मंगल ग्रह पर जाने जैसा था. यह इंडस्ट्री भी बड़ी अजीब है, शरमन ने बड़ेबड़े सितारों से सजी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है, मगर फिर अचानक उन्हें को फिल्में मिलनी बंद हो गईं. अब जब शरमन की वापसी हो ही गई है तो हम तो यही उम्मीद करेंगे कि इतिहास खुद को न दोहराए और शरमन फिल्मों में नजर आते रहें.
2. साउथ की भी चहेती बन गईं कियारा
फिल्म ‘कबीर सिंह’ करने के बाद तो कियारा आडवाणी के दिन ही बदल गए. हिंदी फिल्मों के औफर तो उन के पास आ ही रहे हैं अब साउथ के बड़ेबड़े निर्मातानिर्देशक भी उन के साथ काम करने को बेताब हैं. खबरचियों ने खबर लपकी है कि साउथ के सुपरस्टार विजय की आने वाली फिल्म ‘थालपति 64’ के लिए कियारा को लीड ऐक्ट्रैस के तौर पर साइन किया गया है. वैसे कियारा इन दिनों फिल्म ‘कबीर सिंह’ की सफलता का जश्न मना रही हैं. कभी फिल्म के निर्देशक विजय देवरकोंडा के साथ तो कभी करण जौहर के साथ पार्टी करते हुए पैपराजी की चकाचौंध में कैद होती रहती हैं.
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...
गृहशोभा से और
