Anupama Written Update In Hindi: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में इन दिनों दीवाली सेलिब्रेशन में पाखी की शादी के कारण बवाल मचता दिख रहा है. जहां एक तरफ बेटी पाखी की करतूत ने वनराज का सिर झुका दिया है तो वहीं अब बरखा का गुस्सा भी पाखी और अधिक पर बरसने वाला है. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे...

पाखी पर बरसा वनराज

अब तक आपने देखा कि बेटी के धोखे से टूटा वनराज गुस्से में पाखी और अधिक को शाह हाउस से बाहर कर देता है. हालांकि अनुपमा और पूरी फैमिली उसे समझाने की कोशिश करते हैं. लेकिन वह नहीं मानता. वहीं पाखी सोचने लगती है कि क्या उसने जल्दबाजी में गलत फैसला तो नहीं ले लिया.

पाखी को कपाड़िया हाउस ले जाएगी अनुपमा

अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि वनराज को अनुज समझाने और पाखी-अधिक को माफ करने की सलाह देगा. लेकिन वनराज उससे कहेगा कि वह पहले उसे अपने बच्चों का बाप नहीं बनने देना चाहता था. पर अब वह पाखी का पिता बन सकता है. दूसरी तरफ बापूजी, अनुज को पाखी और अधिक को कपाड़िया हाउस ले जाने की विनती करेंगे, जिसके चलते ना चाहते हुए भी अनुपमा, पाखी और अधिक को कपाड़िया हाउस ले जाने के लिए राजी हो जाएगी.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...