स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में मेकर्स नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स ला रहे हैं, जिसके चलते दर्शको को सीरियल की कहानी काफी पसंद आ रही है. दरअसल, अनुपमा से नाराज पाखी, काव्या के साथ मिलकर वनराज को परेशान करते नजर आते हैं, जिसके चलते अनुपमा का गुस्सा देखने को मिलने वाला है. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे...
पाखी को लेकर परेशान है अनुपमा
View this post on Instagram
अब तक आपने देखा कि वनराज के नए कैफे में ग्राहकों के ना आने से वह काफी परेशान है. वहीं काव्या बात बात पर उसे ताने मारते नजर आ रही हैं, जिसके कारण वनराज काफी परेशान है. इसी बीच पाखी की काव्या की ओर बढ़ती नजदिकियां बढ़ती जा रही है, जिसके कारण अनुपमा परेशान है.
ये भी पढ़ें- पति की गिरफ्तारी के बाद Shilpa Shetty को मिली क्लीन चिट! पढ़ें खबर
काव्या पर भड़की बा
View this post on Instagram
पाखी के दोस्तों के संग काव्या को मस्ती करता देख बा गुस्सा हो जाती है. बा काव्या को कहती है कि बच्चों के साथ ही मस्ती करती रहोगी या बच्चों को खाना भी खिलाओगी. बा काव्या को किचन में जाकर खाना बनाने को कहती है. वहीं बा पाखी को भी सुनाती है कि वह क्यों अनुपमा की बुराई कर रही है.
