सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein) के मेकर्स जहां सरोगेसी ट्रैक के चलते बीते दिनों ट्रोल हुए थे तो वहीं अब नए ट्विस्ट को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. दरअसल, शो में सई (Ayesha Singh) के सामने पाखी (Aishwarya Sharma) की प्रैग्नेंसी की सच्चाई सामने आने वाली है. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Written Update)...

विराट बचाएगा जान

अब तक आपने देखा कि कुछ गुंडे एक अस्पताल को हाइजैक कर लेते हैं. जहां पर सई के साथ-साथ पाखी और भवानी भी मौजूद होते हैं. वहीं इसमें जगताप की जान सई बचाती है, जिसके चलते वह सम्राट के खून के इल्जाम में जेल जाने के लिए राजी हो जाता है. इसी के साथ अपने परिवार और हाइजैक में फंसे लोगों को बचाने के लिए विराट अस्पताल में एंट्री करता है.

रिपोर्ट्स छिपाएगी पाखी


अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट एक-एक करके गुंडों को खत्म करेगा और सई समेत सभी लोगों की जान बचाएगा. हालांकि पाखी इस बात से डरी होगी कि उसकी प्रैग्नेंसी का सच किसी को पता ना चल जाए. लेकिन सई के हाथ में पाखी की रिपोर्ट लग जाएगी, जिसे देखकर वह चौंक जाएगी.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...