स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के मेकर्स जहां इन दिनों ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं तो वहीं लेटेस्ट ट्रैक के कारण सीरियल की टीआरपी बढ़ती नजर आ रही है. इसी बीच सीरियल में कई नए ट्विस्ट और टर्नस आने वाले हैं. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे...

सई का साथ देगी पाखी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @sairat__fandom

अब तक आपने देखा कि सरोगेसी के जरिए विराट के बच्चे की मां बनने के लिए पाखी, सई का दिल जीतने की कोशिश कर रही है. इसके कारण वह सई के हर फैसले में उसका साथ दे रही है, जिसमें भवानी का सामना करने के लिए भी वह तैयार है. इसी कारण वह सम्राट का बर्थडे मनाने के लिए भी तैयार हो जाती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sairatsupremacy (@sairatsupremacy9)

पाखी की साड़ी में लगेगी आग

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnupamaAbhira (@anupama_abhira)

अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि भवानी के हां करने के बाद पूरा परिवार सम्राट का बर्थडे मनाएगा. इस दौरान पाखी की साड़ी में आग लग जाएगी और विराट आग बुझाने की कोशिश करता दिखेगा. इसी के चलते पाखी को विराट के साथ बिताए पुराने पल याद आएंगे और उसे पाने का इरादा पक्का कर लेगी. वहीं सई, सम्राट के बर्थडे के मौके पर सरप्राइज प्लान करेगी, जिससे विराट बेहद खुश होगा.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...