कलर्स टी.वी. के सबसे बड़े रियलिटी शो “बिग बौस” का सीजन 13 जल्द ही दर्शकों को एंटरटेन करने आ रहा है. हर बार की तरह बौलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान इस शो को होस्ट करेंगे. खबरें कुछ ऐसी हैं कि बिग बौस सीजन 13 सितम्बर महीने के आखिर में छोटे पर्दे पर लौंच किया जाएगा. बीते दिनों बिग बौस 13 का पहला टीजर लौंच किया गया था जिसमें सलमान खान एक स्टेशन मास्टर के रूप में दिखाई दे रहे थे और इसी रूप में सलमान नें एक और बड़ी बात का खुलासा किया था कि इस सीज़न के सभी कंटेस्टेंट्स सिर्फ 4 हफ्तो में फिनाले तक पहुंच जाएंगे.
दूसरे प्रोमो की भी तैयारी पूरी
हाल ही में बिग बौस सीजन 13 के मेकर्स में इस सीज़न के दूसरे प्रोमो की भी तैयारी कर ली है. खबरें हैं कि सलमान खान बिग बौस सीजन 13 का दूसरा टीजर शूट कर चुके हैं, जिसकी एक फोटो में सलमान नजर आ रहे हैं.
High speed dhamaka aur celebrities ke glamour ka tadka! Sab hoga iss season on @biggboss along with @Vivo_India @BeingSalmanKhan@SurbhiJtweets @karan009wahi #BB13 #BiggBoss13 #BiggBoss
Anytime on @justvoot pic.twitter.com/tHx7A5K9Qg
— Bigg Boss (@BiggBoss) August 31, 2019
ये भी पढ़ें- ‘नायरा-कार्तिक’ के रिश्ते के बारे में जान जाएगा ‘कायरव’, लेगा ये फैसला
