बौलीवुड चाहे सेलेब्स हो या स्टार किड्स अपने फैशन के लिए हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. उन्हीं स्टार किड्स में से एक शाहिद कपूर की बेटी मिशा कपूर भी हैं. 3 साल की मिशा कपूर भले ही छोटी हों, लेकिन उनका फैशन बड़ों-बड़ों को पीछा छोड़ सकता है. अगर आपकी भी बेटी है और उसे क्यूट और ब्यूटीफुल दिखाना चाहती हैं तो मीशा कपूर के ये फैशन आपके लिए बेस्ट होंगे. आइए आपको दिखाते हैं मीशा कपूर के कुछ सिंपल लेकिन ट्रेंडी फैशन...
1. मीशा कपूर का बेबी शर्ट फैशन करें ट्राई

अगर आप अपनी बेटी को सिंपल दिखाना चाहती हैं, तो मीशा कपूर की ये ड्रैस आपके लिए परफेक्ट है. लौंग किड शर्ट को बेल्ट के साथ मिक्सअप करके आप एक सिंपल और ट्रेंडी लुक पा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- बदल गया मेहंदी का अंदाज, देखें फोटोज
2. फ्लौवर प्रिंट है हर किसी की पसंद

फ्लौवर प्रिंट आजकल सेलेब्स का फैशन ट्रेंड बन गया है, आप चाहे तो मिशा की तरह अपनी बेटी को फ्लौवर प्रिंट फ्रौक के साथ सिंपल फुटवियर ट्राई कर सकती हैं.
ये भी पढ़ें- समर में कियारा आडवानी के ये लुक करें ट्राई
3. बर्थडे पार्टी के लिए ये ड्रेस है परफेक्ट

अगर आपकी किसी पार्टी में जा रही है और आप उसे हैवी ड्रेस नही पहनाना चाहते तो ये ड्रेस आपके लिए बेस्ट औप्शन रहेगा. सिंपल वाइट टौप और अटैच फ्लौवर प्रिंट स्कर्ट आपकी बेटी को बर्थडे पार्टी में सबसे अलग दिखाएगी.
