स्टार प्लस के सीरियल इश्कबाज से फैंस का दिल जीतने वाली अनिका यानी सुरभि चंदना अब स्टार प्लस के नए शो संजीवनी 2 में नजर आने वाली हैं. हाल ही में शो के प्रोमो में सुरभि का रोल को फैंस को पसंद आ रहा है. पर आज हम उनके टीवी सीरियल की नही बल्कि उनके इंडियन फैशन यानी लहंगों की बात करेंगे. सीरियल इश्कबाज में जितना लोगों को शिवाय और अनिका की जोड़ी पसंद आई थी उतना ही सुरभि के लहंगों को भी उनके फैंस ने पसंद किया था. आइए आपको दिखाते हैं सुरभि के कुछ लहंगे, जिसे आप किसी भी शादी या सगाई में पहन सकती हैं...
1. फ्लावर प्रिंट पैटर्न है ट्रैंड
सुरभि हो चाहे कोई भी टीवी एक्ट्रेस सभी जानते हैं कि आजकल फ्लावर प्रिंट पैटर्न फैशन ट्रेंड में है. सुरभि का फ्लावर प्रिंट पैटर्न में ये पिंक कलर के लहंगे के साथ क्रीम कलर का ब्लाउज किसी भी शादी के लिए परफेक्ट कौम्बिनेशन रहेगा. इस लुक को पहनकर औप हौट और स्टाइलिश दोनों नजर आएंगी.
