Atta Chilla Recipe : दोस्तों कई बार ऐसा होता है कि नाश्ता बनाने के लिए जरूरी चीजें घर पर उप्बल्ब्ध नहीं होती और हमे फटाफट नाश्ता भी तैयार करना होता है. ऐसे में आपको समझ नहीं आता कि जल्दी से क्या तैयार करें, तो चलिए आपकी इस उलझन को दूर कर देते हैं . आज हम बनाते हैं आटे का चीला वो भी बहुत ही आसान तरीके से .

आटे का चीला बहुत सेहतमंद होता है और घर के बच्चों या बुजुर्गों के लिए एक अच्छा भोजन भी है क्योंकि इसे चबाना बहुत आसान है. अगर आप अक्सर बनने वाले नाश्ते से ऊब चुके हैं, तो आपको इस आटा चीला रेसिपी को जरूर आजमाना चाहिए क्योंकि इसका स्वाद बहुत ही अलग और स्वादिष्ट होता है. यह आटा चीला रेसिपी हेल्दी होने के साथसाथ नाश्ते या स्टार्टर के रूप में तैयार करने के लिए बहुत आसान और परफैक्ट है. इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसको बनाने में तेल भी कम लगता है और इसको बनाने वाली सारी सामग्री घर पर ही मिल जाती है. तो चलिए जानते है की कैसे बनाये आटे का चीला-

कितने लोगों के लिए-3 से 4
बनाने में लगा समय-10 से 15 मिनट
मील टाइप-वेज

हमें चाहिए-

गेहूं का आटा - 2 कप
प्याज़ -2 मध्यम साइज़ की (बारीक कटी हुई )
शिमला मिर्च-1 मध्यम साइज़ की (बारीक कटी हुई ) ऑप्शनल
टमाटर-1 मध्यम साइज़ का (बारीक कटा हुआ )
हरी मिर्च-स्वादानुसार
हरा-धानिया- 2 टेबलस्पून (बारीक कटी हुई )
अजवाइन -1/2 छोटी चम्मच
जीरा-1/2 छोटी चम्मच
नमक-स्वादानुसार
तेल सकने के लिए-आवश्यकतानुसार

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...