सर्दियों में छोटे बच्चों की स्किन रूखी हो जाती है, ऐसे में उन की स्किन को मुलायम रखने के लिए तेल से मालिश की जा सकती है. रूखेपन के साथ ही यह किसी संक्रमण से भी बचाती है. नवजातों की मालिश के लिए औलिव औयल भी अच्छा माना जाता है. इस से बच्चों की स्किन सौफ्ट होती है.

अधिकतर देखा गया है कि जन्म के बाद से ही बच्चे की तेल मालिश को ले कर आसपास की सभी महिलाएं व्यस्त हो जाती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि परंपरागत तरीके से की गई तेल मालिश से बच्चे की हड्डियां मजबूत होंगी, ग्रोथ जल्दी होगी और वह जल्दी चलना सीखेगा, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसी घटनाएं भी होती हैं, जिन में तेल मालिश करते समय बच्चे को चोट पहुंच जाती है.

सही मसाज बच्चे को आराम देती है, लेकिन कैसे, क्या है सही मसाज? इस बारे में नवी मुंबई की ‘स्पर्श चाइल्ड केयर क्लीनिक’ की बाल रोग विशेषज्ञ डा. शिल्पा आरोस्कर कहती हैं कि न्यू बोर्न बेबीज की मसाज करना एक कल्चरल ट्रैडिशन है, जबकि इस का कोई साइंटिफिक लाभ आज तक देखने को नहीं मिला है.

मसलन हड्डियों या मसल्स का मजबूत होना या जल्दी ग्रोथ होना. यह केवल बेबी को आराम पहुंचाती है और उसे एक अच्छी नींद लेने में सहयक होती है. ये बातें बच्चे की मसाज से पहले न्यू मौम्स को जान लेना आवश्यक है:

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...