दुनियाभर में लोग कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए अपनी तरफ से हर तरीके अपना रहे हैं. भारत सहित कई देशों ने लौकडाउन कर दिया है. इसलिए लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं.

इस वायरस से बचने के लिए लोग घरों के अंदर रहने के साथ ही सामाजिक दूरी बनाए हुए हैं, शारीरिक संपर्क से बच रहे हैं, चेहरे पर मास्क और हाथों में दस्ताने पहन पर निकल रहे हैं. समयसमय पर हाथ धो रहे हैं और साफसफाई का पूरा ध्यान भी रख रहे हैं.

हालांकि, बहुत से लोग मास्क और दस्ताने की वजह से अप ने ड्रैसिंग सैंस को खराब नहीं होने देना चाह रहे, इसलिए अब लोगों में मैचिंग मास्क की मांग होने लगी है.

दक्षिण कोरिया के लोग गुलाबी रंग के फेस मास्क की मांग करने के साथ मास्क लगाने के बाद चेहरे के चारों ओर मेकअप कैसे करें, इस का तरीका सीख रहे हैं, तो वहीं स्लोवाकिया की राष्ट्रपति जुजान कैपुटोवा ने एक और कदम आगे बढ़ाया है. वे मैचिंग ड्रैस के रंग में हाथ से बने मैचिंग मास्क और दस्ताने पहन रही हैं.

लोगों को फेस मास्क में फैशनैबल मोड़ देने के लिए बेहतरीन तरीका बताया गया है. जहां आम लोग बाजार में उपलब्ध मास्क से ही काम चला रहे थे, वहीं अब वे भी ड्रैस से मैचिंग मास्क लगाने लगे हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...