टीवी क्वीन एकता कपूर का सुपरनेचुरल शो नागिन 6 की तैयारियां शुरु हो गई हैं. वहीं सीरियल में लीड एक्ट्रेस के नाम को लेकर भी कयास लगाने शुरु हो गए हैं. वहीं इस बीच एक्ट्रेस नियति फतनानी का नाम नागिन 6 में लीड रोल निभाने के सामने आया है. वहीं खबरें आते ही एक्ट्रेस नियति के साड़ी लुक्स सोशलमीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि नागिन सीरीज की एक्ट्रेसेस की तरह ही फैशन के मामले में नियति किसी से कम नही हैं. आइए आपको दिखाते हैं नियति फतनानी के साड़ी लुक्स की झलक...

साड़ी में दिखा नियति का जलवा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Niyati Fatnani (@niyatifatnani)

सुपर नेचुरल थ्रिलर नजर में पिया शर्मा के रोल में फैंस का दिल जीत चुकीं एक्ट्रेस नियति का साड़ी कलेक्शन बेहद खूबसूरत हैं. वहीं नागिन सीरीज की एक्ट्रेसेस की बात करें तो उनका लुक भी फैंस के बीच काफी पौपुलर था. एक से बढ़कर एक साड़ियों में सुरभि चंदना से लेकर मौनी रौय हर कोई फैंस का दिल जीतता था. वहीं नियति के नागिन 6 में आने की खबरें आते ही सोशलमीडिया पर उनके साड़ी लुक वायरल हो गए हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Niyati Fatnani (@niyatifatnani)

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...