बाहुबली के भल्लालदेव यानी एक्टर राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की शादी हर किसी को याद रही होगी. कोरोनावायरस के कहर के बीच दोनों ने साथ फेरे लिए थे. वहीं इस शादी में कुछ टॉलीवुड के सितारे भी शामिल हुए थे, जिसकी फोटोज सोशलमीडिया पर काफी वायरल हुए थे. इसी के साथ शादी में राणा दग्गुबाती की वाइफ मिहिका बजाज ने हर रस्म में अपने लुक को लेकर फैंस के बीच सुर्खियां भी बटोरीं थीं. वहीं शादी के बाद भी वह अपने लुक को लेकर चर्चाओं में हैं. आइए आपको दिखाते हैं शादी के बाद की खास फोटोज...

पेस्टल पिंक कलर की साड़ी है परफेक्ट

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने सोशलमीडिया अकाउंट पर राणा दग्गूबाती की वाइफ मिहिका बजाज की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो पेस्टल पिंक कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं. मिहिका का सिंपल लुक काफी खूबसूरत लग रहा है. वहीं मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन में शामिल ये साड़ी भी बेहद खास नजर आ रही है.

 

View this post on Instagram

 

It’s a elegant timeless saree that always remains my favourite @miheeka looks gorgeous and elegant in a signature #manishmalhotralabel Tulle with threadwork Hand Embrodiered Threadwork Chikankari Saree .. ..#mijwan #women #empowerment #10 years to @mwsyouth @manishmalhotraworld

A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05) on

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...