सोशल मीडिया हो, प्रमोशन हो या फिर कोई इवेंट अक्सर बॉलीवुड हसीनाएं स्टाइलिश सनग्लासेस में नजर आती हैं. अगर आप भी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की तरह क्लासी और स्मार्ट लुक चाहती है तो ऐसे सनग्लासेस का इस्तेमाल करे जो इस गर्मी में फैशन के साथ आपकी आंखों को धूल मिट्टी, जलन और इचिंग से सुरक्षित रखे.
बॉलीवुड हसीनाओं के सनग्लासेस
View this post on Instagram
तेज धूप से अपने आपको बचाने और स्टाइलिश दिखाने के लिए आप बॉलीवुड हसीनाओं के सनग्लासेस ट्राई कर सकती है जो आपकी खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ आंखों की सुरक्षा भी करे. आइए जानते है कुछ ऐसे सनग्लासेस के बारे में जो आपको तेज़ धूप से बचाएंगे साथ ही खूबसूरती बढ़ाने में भी चार चांद लगाएंगे.
शहनाज गिल का ब्लैक सनग्लासेस
View this post on Instagram
आपने हाल ही में पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर और बिग बॉस फेम् शहनाज गिल का एयरपोर्ट लुक देखा होगा जिसमें उन्होंने ब्राउन कलर के स्लीव्स लेस टॉप और वाइट प्लाजो पेंट के साथ ब्लैक सनग्लासेस लगाया हुआ था उनका ये लुक काफी वायरल हो रहा है. खुले बालों के साथ काला चश्मा उनके लुक को और भी हॉट बना रहा था आप भी शहनाज के लुक को अपना कर गुड लुकिंग दिख सकती है.
