कम पैसों में गुजारा करने के लिए सोच-समझकर योजना बनानी पड़ती है. जब आप अपनी कमाई घर लाती हैं, तो पहले से तय कर लीजिए कि किस चीज के लिए आप कितना पैसा खर्च करेंगी और उसके हिसाब से पैसे को अलग-अलग हिस्सों में बाट दीजिए, ताकि आपकी आज की और भविष्य की जरुरतें पूरी हो सके. जब आप तय हिसाब से पैसे खर्च करती हैं तो आप देख पाती हैं कि पैसा किन चीजों में खर्च हो रहा है और कितना पैसा गैर-जरूरी चीजों में जा रहा है. इससे आपको यह पता करने में मदद मिलेगी कि आप कहां बचत कर सकती हैं.

खरीदारी करें समझदारी से

● वो सब्जियां और सामान खरीदिए जो सस्ती हों.

● पैकेट या डिब्बाबंद खाना खरीदने के बजाय, जरूरत की सारी चीजें खरीदकर घर पर खाना बनाइए.

● मौसमी चीजों को या काम आनेवाली उन चीजों को ज्यादा मात्रा में खरीदिए जिन पर छूट मिल रही हो.

● सामान थोक में खरीदिए, मगर जल्दी खराब होनेवाली चीजों को ज्यादा दिन तक मत रखिए.

● कपड़ों पर खर्चा कम करने के लिए उन दुकानों से कपड़े खरीदिए जहां इस्तेमाल किए (सेकंड हैंड) कपड़े बेचे जाते हैं.

● ऐसी जगहों से सामान खरीदिए जहां वे सस्ते मिलते हैं, मगर ध्यान रखिए कि जितनी बचत होगी उससे ज्यादा खर्चा आने-जाने में न हो जाए.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...