‘परफेक्शनिस्ट’ अभिनेता आमिर खान और किरण राव का 15 साल बाद तलाक लेना आश्चर्य और शॉकिंग है, क्योंकि हर इंटरव्यू में आमिर खान हमेशा किरन राव की तारीफ़ करते आये हैऔर साथ में कई फिल्मों और पानी फाउंडेशन का काम करने की इच्छा भी रखते है. हालाँकि दोनों ने आपसी समझौते से डिवोर्स लिया है, जिसमें आमिर खान और किरण राव एक पेरेंट्स की तरह ही आजाद का पालन-पोषण करेंगे, लेकिन माता-पिता के अलग होने पर सबसे अधिक प्रभाव बच्चों पर होते हुए दिखाई पड़ता है, क्योंकि बच्चे को कभी भी माता-पिता की मतभेद और डिवोर्स पसंद नहीं होता और बड़े होकर वे किसी रिश्ते में जाना पसंद भी नहीं करते.
सूत्रों की माने, तो आमिर की पहली पत्नी रीना दत्त से डिवोर्स लेने के बाद भी कई साल जुनैद डिप्रेशन का शिकार रहा. उसका मन पढाई में नहीं लगता था. कक्षा में पीछे बैठकर सोता रहता था. बाद में टीचर को पता चला कि आमिरखान और रीना में डिवोर्स हुआ है. बहुत मुश्किल से रीना ने अपने बच्चे जुनैद और ईरा को सम्हाला है. वैसी हालत एक बार फिर किरण को 10 साल के आजाद को सम्हालने में होगी. उनके डिवोर्स की खबर के बाद दंगल गर्ल फातिमा सना शेख की तस्वीरे सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई है. हालाँकि आमिर ने डिवोर्स की वजह नहीं बतायी है, पर समय के साथ ही सब पता चल सकेगा.
